Mango Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम खूब मिलने लगते हैं। आम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें कई ऐसे गुण भी होते हैं, जो हमारी त्वचा को चमकदार और ताजगी से भरपूर बनाते हैं। गर्मियों में जब त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है, तो आम उसे निखारने में मदद करता है। आम स्वाद और खूबसूरती का बेहतरीन मेल है, जो गर्मियों को खास बनाता है।
अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, आम में भारी मात्रा में कुछ खास पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बीटा-कैरोटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, फेनोलिक एसिड त्वचा को बाहरी नुकसान, जैसे धूप और प्रदूषण से बचाता है।
इसके अलावा, इसमें एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो त्वचा को नमी देता है और उसे जवां बनाए रखता है। आम में एक खास तत्व पाया जाता है, जिसे मैंगिफेरिन कहते हैं। यह एक प्राकृतिक यौगिक है, जो सूजन को कम करने और त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए जाना जाता है। यह त्वचा को ढीला होने और झुर्रियों से बचा सकता है। आम में और भी कई गुण हैं!
इसमें 'फेनोलिक एसिड' नामक कुछ प्राकृतिक रसायन होते हैं। इनमें से मुख्य हैं 'गैलिक एसिड', 'प्रोटोकैटेच्यूइक एसिड', 'वैनिलिक एसिड' , 'क्लोरोजेनिक एसिड'। ये सभी त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। एक शोध में देखा गया कि गैलिक एसिड त्वचा को लचीला बनाता है। वहीं, कॉफी में पाए जाने वाले क्लोरोजेनिक एसिड के नियमित सेवन से जापानी महिलाओं में धूप से होने वाले काले धब्बे कम हो गए।
आम के फल के साथ-साथ इसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फास्फोरस, आयरन, नाइट्रोजन, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन A,B,C और E की अच्छी मात्रा होती है। आम के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की देखभाल में खास भूमिका निभाते हैं। ये पत्ते त्वचा को सूरज की तेज किरणों, प्रदूषण और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
इनके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा में कसावट आती है, जिससे झुर्रियां और महीन रेखाएं कम दिखाई देती हैं। आम के पत्ते दाग-धब्बों को हल्का करने और चेहरे को साफ करने में भी मदद करते हैं। साथ ही, ये पत्ते मुंहासे और फुंसियों जैसी समस्याओं को कम करने में कारगर हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखती है।
अन्य प्रमुख खबरें
सेहत की असली चाबी: योग के साथ षट्कर्म से करें शरीर-मन की संपूर्ण शुद्धि, बनी रहेगी निरोगी काया
‘Healthy’ के नाम पर धोखा! रोज खा रहे ये 5 Food, शरीर को बना रहे अंदर से बीमार
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश