Monsoon Health Tips: मानसून के दस्तक देते ही मौसम में नमी और उमस आ जाती है। इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया भी तेजी से पनपते हैं, जो कई तरह की बीमारियां लेकर आते हैं। ऐसे में गुनगुना पानी (Lukewarm Water) पीने की आदत आपकी सेहत के लिए सबसे बड़ी ढाल बन सकती है। "उस्नाम जलं पचति आम तेन रोगा न जायते।" इस श्लोक के अनुसार गर्म पानी विषाक्त पदार्थों को पचाता है, जिससे बीमारियों से बचाव होता है।
दरअसल हमारे शरीर का ज़्यादातर हिस्सा पानी से बना है। अगर शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाए तो व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। इसका मतलब है कि पानी सेहत के लिए सबसे ज़रूरी तत्वों में से एक है। जबकि गुनगुना पानी (Lukewarm Water) शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है। मानसून में शरीर की पाचन शक्ति धीमी होती है। इस वजह से हम जो खाते हैं, वह ठीक से पच नहीं पाता और शरीर में विषाक्त पदार्थ बनने लगते हैं। साथ ही नमी की वजह से गले में खराश, कफ और कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं।
सुबह खाली पेट खाना खाने से आधा घंटा पहले, खाने के आधे घंटे बाद और रात को सोने से पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। जब आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं तो पाचन तंत्र सक्रिय होता है और मल त्याग आसानी से होता है। वहीं, खाने से आधा घंटा पहले पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। खाने के आधे घंटे बाद दो-तीन गिलास पानी पीने से खाना आसानी से पचता है, रात को सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से अच्छी नींद आती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल