नई दिल्ली: शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द से राहत पाने के लिए योग एक प्रभावी उपाय है। अगर आप पीठ, कमर या गर्दन के दर्द से परेशान हैं तो ‘धनुरासन’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, धनुरासन एक शक्तिशाली योग आसन है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है, बल्कि गर्दन और पीठ के दर्द को भी दूर करने में मदद करता है।
धनुरासन का नाम संस्कृत शब्द ‘धनुर’ यानी ‘धनुष’ से लिया गया है, क्योंकि इस आसन को करते समय शरीर धनुष के आकार में झुकता है। यह आसन कोर मांसपेशियों को मजबूत करने, शरीर में लचीलापन बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए जाना जाता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, धनुरासन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके अलावा, यह अधिवृक्क और थायरॉइड ग्रंथियों के कार्य को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर में हार्मोनल संतुलन बनता है। इस आसन का अभ्यास शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है, तनाव और थकान को कम करता है, और तंत्रिका तंत्र को शांत करता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है।
धनुरासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और शरीर के ऊपरी हिस्से जैसे गर्दन, कंधे और पीठ के दर्द को कम करता है। यह मांसपेशियों को खींचकर तनाव को दूर करता है और मानसिक संतुलन को भी बढ़ाता है। हालांकि, इस आसन को करते समय ध्यान रखें कि अगर आपको रीढ़ या पेट से संबंधित कोई समस्या हो, तो योग प्रशिक्षक से पहले सलाह लेनी चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
सेहत की असली चाबी: योग के साथ षट्कर्म से करें शरीर-मन की संपूर्ण शुद्धि, बनी रहेगी निरोगी काया
‘Healthy’ के नाम पर धोखा! रोज खा रहे ये 5 Food, शरीर को बना रहे अंदर से बीमार
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश