लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा बीते दिन तहसील बक्शी का तालाब के ग्राम अकड़रिया कलां में बाढ़ आपदा विषय पर मॉक एक्सरसाईज का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों में मॉक एक्सरसाइज़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ व जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ सहित एसडीआरएफ, 32वीं बटालियन पीएसी, स्थानीय पुलिस, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटौंजा, अग्निश्शमन दल, सिंचाई विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सेना दल, राजस्व विभाग, नागरिक सुरक्षा, एनएसएस, एनसीसी, कृषि विभाग, ग्राम प्रधान अकड़रिया कलां सहित जनपद लखनऊ के आपदा मित्रों द्वारा बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रभावित क्षेत्र में उक्त विभागों एवं स्वयंसेवकों द्वारा किये जाने वाले राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का परीक्षण में प्रतिभाग किया गया।
मॉक एक्सरसाइज में सर्वप्रथम ग्राम अकड़रिया कलां में बाढ़ का दृश्य सृजित किया गया, जिसके पश्चात उस बाढ़ में फंसे व्यक्तियों एवं पशुओं को एस0डी0आर0एफ0, सेना दल, अग्निशमन दल, नागरिक सुरक्षा, एन0एस0एस0 दल, एन0सी0सी0 दल व आपदा मित्रों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें बाढ़ से बचाते हुए वैकल्पिक स्थान पर लाया गया, जहां चिकित्सा दल एवं पशु चिकित्सा दल द्वारा उनका प्रारम्भिक उपचार किया गया। इस मॉक एक्सरसाइज में प्रतिभाग करने वाले सभी विभागों द्वारा अपने-अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शान किया गया।
क्त मॉक एक्सरसाइज में एस0डी0आर0एफ0 की ओर से कम्पनी कमाण्डर लखनऊ, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की ओर से जिला आपदा विशेषज्ञ, राजस्व विभाग से उप जिलाधिकारी बक्शी का तालाब, तहसीलदार बक्शी का तालाब, नायब तहसीलदार बक्शी का तालाब, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल, स्वास्थ्य विभाग से इमरजेन्सी मेडिकल ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटौंजा, नागरिक सुरक्षा की ओर से सहायक उप नियंत्रक, अग्निशमन विभाग की ओर से फायर ऑफिसर बक्शी का तालाब, 32वीं वाहिनी पी0ए0सी0 की ओर से कम्पनी कमाण्डर लखनऊ, पशु चिकित्सा विभाग की ओर से सहायक पशु चिकित्साधिकारी, कृषि विभाग की ओर से अवर अभियन्ता का सहयोग रहा। इस प्रकार बाढ़ आपदा प्रबन्धन पर मॉक एक्सरसाइज सफलतापूर्वक सम्पन्न की गयी।
अन्य प्रमुख खबरें
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण