डिबाई, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद डिबाई शाखा ने महेश्वरी मंदिर रेलवे रोड के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया। योग शिक्षक विनय कुमार अग्रवाल, प्रांतीय परिषद सदस्य गिरीश कुमार गुप्ता, शाखा अध्यक्ष इंजीनियर सोमवीर सिंह लोधी, सचिव विजय कुमार राय और कोषाध्यक्ष नौरंगी लाल ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गायन से योग शिविर का शुभारंभ किया। जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए योग शिक्षक विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि उत्तरी गोलार्ध में 21 जून वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है।
योग भी मनुष्य को दीर्घायु प्रदान करता है। इसलिए भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में 21जून को योग दिवस के रूप में घोषित किये जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अल्पतम समय में पारित किया गया। संजीव राठी संयोजन में आयोजित इस शिविर में पद्मासन, मंडूकासन, हलासन, वज्रासन, सूर्यासन, सर्वांगासन, धनुरासन, भुजंगासन, ताड़ासन, शवासन आदि के साथ कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका आदि प्राणायामों के बारे में इनकी उपयोगिता को बताते हुए हुए इनका अभ्यास कराया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय परिषद सदस्य पी पी सिंह, भारत को जानो प्रभारी अजय कुमार लोधी, संजय कुमार जैसवाल, अनिल कुमार सिंह सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जन सामान्य हेतु फल भी वितरित भी किए गए।
अन्य प्रमुख खबरें
सेहत की असली चाबी: योग के साथ षट्कर्म से करें शरीर-मन की संपूर्ण शुद्धि, बनी रहेगी निरोगी काया
‘Healthy’ के नाम पर धोखा! रोज खा रहे ये 5 Food, शरीर को बना रहे अंदर से बीमार
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश