Happy Father's Day 2025 : पिता उस पेड़ की तरह हैं, जिनकी छांव में पूरा परिवार सुरक्षित महसूस करता है। पापा जिम्मेदारी, साहस और निस्वार्थ प्रेम के प्रतीक हैं। पिता हमारी खुशियों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। ऐसे फादर्स डे जिंदगी के सबसे मजबूत और साइलेंट हीरो पिता को सलाम करता है। फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल इंटरनेशनल फादर्स डे 15 जून को मनाया जा रहा है।
ये दिन पूरी दुनिया के उन महापुरुषों को समर्पित है जिन्होंने हमें चलना सिखाया, गिरने पर हमें संभाला और हमेशा खामोशी से हमारी ढाल बने। इस खास मौके पर हमने यदि आप भी अपने पिता के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर रहे हैं या उन्हें कोई तोहफा देना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ आइडियाज बता रहे हैं जिससे आप उनके प्रति अपने अपार प्यार को जता सकते हैं।
अगर आप अपने पिता को कुछ ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जिसमें आप अपनी भावनाएं दिखा सकें तो आप उन्हें पर्सनलाइज्ड तोहफा दे सकते हैं। आप उन्हें कोई कप या टी-शर्ट जैसी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं जिस पर उनका नाम या फोटो छपा हो। इसके साथ ही आप चाहें तो अपने पिता के लिए कोई प्यारा सा मैसेज या उनके साथ अपनी बचपन की यादों से जुड़ी तस्वीरें भी कॉफी कप, शर्ट, पिलो कवर या फोटो फ्रेम पर छपवा सकते हैं।
आज के दौर में स्मार्ट वॉच एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिसे आप अपने पिता को गिफ्ट कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि समय के साथ-साथ वह स्मार्ट वॉच से अपनी सेहत पर भी नजर रख सकते हैं और ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, कदम, बर्न की गई कैलोरी जैसी चीजों को ट्रैक कर सकते हैं। इससे न सिर्फ उन्हें स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी बल्कि वह तकनीक से भी जुड़े रहेंगे।
फादर्स डे पर आप अपने पिता को एक अच्छी से वॉलेट (पर्स) गिफ्ट कर सकते हैं। आप इसके अंदर उनका नाम या कोई प्यारा सा मैसेज लिखवा सकते हैं।
अक्सर ऐसा होता है कि हमारे पिता घर के कामों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें अपना ख्याल रखने का समय ही नहीं मिलता। ऐसे में आप फादर्स डे पर उन्हें अच्छी क्वालिटी की ग्रूमिंग किट गिफ्ट कर सकते हैं जिसमें शेविंग क्रीम, ट्रिमर, फेस वॉश और परफ्यूम जैसी चीजें हों। पापा के लिए ये सबसे अच्छा तोहफा साबित हो सकता है।
अगर आपके पिता को थिएटर या सिनेमा देखने का शौक है, तो उन्हें किसी नाटक या नई फिल्म की टिकट खरीदकर सरप्राइज दें। उनके साथ फिल्म देखना और फिर उस पर चर्चा करना उनके लिए एक खास यादगार पल बन जाएगा।
आप अपने पापा के लिए फैमिली डिनर या पिकनिक भी प्लान कर सकते हैं। कई बार तोहफे से ज्यादा समय मायने रखता है। इस खास दिन पर आप अपने पिता को उनकी पसंदीदा जगह पर ले जा सकते हैं। आप उनके लिए फैमिली लंच या डिनर प्लान कर सकते हैं। उनकी पसंदीदा डिश ऑर्डर करें और बचपन की यादें ताज़ा करें। इसके लिए पहले से ही टेबल बुक कर लें ताकि कोई परेशानी न हो। आप किसी शांत जगह पर पिकनिक मनाने जा सकते हैं।
इस तरफ फादर्स डे पर अपने पिता को इन खास आइडियाज़ से एहसास कराएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। यकीन मानिए, आपका प्यार भरा तोहफा उनके दिन को यादगार बना देगा।
अन्य प्रमुख खबरें
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण