Eye Health Tips: आंखें हमारे शरीर का एक अहम और संवेदनशील अंग हैं, जिसके बिना जीवन की राह बहुत कठिन है। इन्हीं आंखों की मदद से हम दुनिया खूबसूरती को देखते है। लेकिन इस आधुनिक दौर में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। इसका खामियाजा आंखों को भुगतना पड़ रहा है। घर के साथ-साथ ऑफिस में भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। इसका खामियाजा आंखों को उठाना पड़ रहा है।
दरअसल लाइफस्टाइल के कारण मोबाइल फोन या लैपटॉप स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों में जलन, पानी आना, नजर कमजोर होने के साथ-साथ धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आज के समय में बच्चे बहुत छोटी उम्र से ही चश्मा लगा रहे हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आंखों की उम्र बढ़ाई जा सकती है। बढ़ते स्क्रीन टाइम और बदलती लाइफस्टाइल के दौर में ये टिप्स हर किसी के काम की हैं। इससे आंखों की सेहत बिल्कुल दुरुस्त रहेगी और समस्याएं भी दूर होंगी।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मूगदर रानाडे आंखों से जुड़ी उन टिप्स का जिक्र करते बताया, जो बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा, "स्वस्थ शरीर होने पर ही आपकी आंखें स्वस्थ रह सकती हैं। इसके लिए अपने खाने में कई रंगों के फल, सब्जियां और अनाज शामिल करें। ये रंग आंखों के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से रेटिना को पोषण देते हैं। गाजर, आम, शकरकंद और हरी सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छे होते हैं।"
बहुत कम लोग जानते हैं कि प्राकृतिक रोशनी और शारीरिक गतिविधियां आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं। उन्होंने कहा, "बच्चों को खेलकूद और बाहरी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। अगर आप घर पर हैं, तो हर आधे घंटे में खिड़की से दूर देखें, ताकि आंखों को आराम मिले। इसके साथ ही अगर आपको चश्मा पहनने की सलाह दी गई है, तो उसे नियमित रूप से पहनें। चश्मे को साफ रखने के लिए लिक्विड सोप या थोड़ा सा साबुन इस्तेमाल करें। इससे लेंस साफ रहेगा और नजर साफ रहेगी।"
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल