Joint Pain in Winter : सर्दी के मौसम में ठंड से जोड़ो के दर्द और अकड़न में इजाफा हो जाता है, खासकर घुटनों, कमर, कंधों और पीठ में। यदि आपको भी सर्दियों में जोड़ो के दर्द का सामना करना पड़ता है, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस समस्या को कम कर सकते हैं और सर्दियों का आनंद उठा सकते हैं। ठंड का मौसम मांसपेशियों को सिकोड़ देता है, जिससे शरीर में अकड़न और सूजन बढ़ती है। वहीं, वातावरण में हल्का सा बदलाव भी जोड़ों में दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है, क्योंकि इस दर्द से राहत पाने के लिए कुछ आसान उपाय हैं जिन्हें आप अपने रोज़मर्रा के जीवन में शामिल कर सकते हैं।
ठंडे मौसम में शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों को गर्म रखना बहुत ज़रूरी है। इसलिए सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और ठंडे मौसम में बाहर जाने से बचना चाहिए। साथ ही गर्म पानी से स्नान करना भी दिनचर्या में शामिल कीजिए। इससे मांसपेशियों को आराम मिलेगा और दर्द भी कम होगा।
सर्दियों में शारीरिक गतिविधियां कम होने की शिकायत आम है। इससे जोड़ों में अकड़न बढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रोज़ थोड़ा चलना, योग करना या अगर संभव हो तो हल्की एक्सरसाइज करना जोड़ो को लचीला बनाए रखने में मदद करता है। नियमित रूप से स्ट्रेचिंग और हलकी-फुलकी वॉक भी जोड़ों के दर्द में राहत दे सकती है।
सर्दी के मौसम में कम गतिविधि और अधिक खाने की आदत वजन बढ़ा सकता हैं, जिससे जोड़ो पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए, संतुलित आहार लें और हरी सब्जियां, फल, दालें, मछली और सूजन कम करने वाली चीजें जैसे लहसुन और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने से शरीर की मांसपेशियों की चिकनाई बनी रहती है, जिससे जोड़ो के दर्द में कमी आती है। पानी के अलावा, हर्बल चाय, सूप और ताजे जूस भी हाइड्रेशन के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
अगर जोड़ों में दर्द शुरू हो जाए, तो उसे अनदेखा बिल्कुल न करें। दर्द कम करने के लिए हीटिंग पैड या गर्म पानी से सिकाई करें। साथ ही, हल्की सूजन के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयांें का सेवन करें। अगर दर्द लगातार बढ़े, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। इन सरल उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में जोड़ों के दर्द को नियंत्रित कर सकते हैं और सर्दी का मौसम अधिक आरामदायक बना सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
सेहत की असली चाबी: योग के साथ षट्कर्म से करें शरीर-मन की संपूर्ण शुद्धि, बनी रहेगी निरोगी काया
‘Healthy’ के नाम पर धोखा! रोज खा रहे ये 5 Food, शरीर को बना रहे अंदर से बीमार
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश