Hangover Home Remedies : नई साल और क्रिसमस की पार्टियों का जश्न सभी को पसंद है। इस दौरान जाम भी खूब झलकाएं जाते हैं। कुछ जगह तो पार्टी में पूरी रात जश्न चलता रहता है। लेकिन इसके बाद का हैंगओवर न सिर्फ़ शरीर को थका देता है, बल्कि पूरे दिन की सक्रियता को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। हैंगओवर के दौरान सिरदर्द, उलझन, और मिचली जैसी समस्याएं आम हैं। हालांकि, आपको इन समस्याओं से निपटने के लिए महंगे दवाइयों की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपके किचन में ही कई ऐसी चीजें हैं, जो इस परेशानी को कम करने में मदद कर सकती हैं। ये हैं घरेलू उपाय, जो हैंगओवर से राहत दिलाने में प्रभावी साबित हो सकते हैं।
हल्दी को भारतीय घरों में कई तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है और यह हैंगओवर से राहत पाने का भी एक बेहतरीन तरीका है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करते हैं और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच ताजी कसी हुई हल्दी और कुछ नींबू के स्लाइस डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद और एक चुटकी काली मिर्च भी डाल सकते हैं। यह मिश्रण आपकी डिहाइड्रेशन को दूर करता है और शरीर को ताजगी देता है।
अदरक पेट को आराम देने और मिचली को कम करने में बहुत प्रभावी होता है। हैंगओवर के कारण अक्सर पेट में बेचैनी होती है, जिसमें अदरक की चाय के सेवन से आराम दिया जा सकता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में ताजे अदरक के टुकड़े डालकर कुछ मिनट उबालें। चाहें तो इसमें शहद और नींबू भी मिलाया जा सकता हैं, जो चाय को और भी फायदेमंद बना देगा।
पुदीने की ताजगी और उसकी ठंडक हैंगओवर की बेचैनी को दूर करने में मदद करती है। इसके लिए ताजे पुदीने की पत्तियां गर्म पानी में डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस चाय को छानकर पी लें। यह चाय पाचन को बेहतर करने के साथ-साथ मिचली को भी शांत करती है। हैंगओवर दूर करने के लिए बहुत प्रभावी है।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होते हैं। इसके अलावा, ग्रीन टी में हल्की मात्रा में कैफीन भी होती है, जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करती है। यह शरीर को डिहाइड्रेट नहीं करती और हल्की-फुल्की ऊर्जा प्रदान करती है। आप इसे शहद या नींबू के साथ और स्वादिष्ट बना सकते हैं।
हैंगओवर के दौरान शरीर में मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है। इस कमी को पूरा करने के लिए हल्का-फुल्का वेजिटेबल या चिकन सूप काफी प्रभावी हो सकता है। यह सूप शरीर को जरूरी मिनरल्स देता है और आसानी से पच भी जाता है। गर्म सूप न केवल पेट को आराम देता है, बल्कि पूरे शरीर को भी ताजगी का एहसास कराता है।
हैंगओवर से निपटने के लिए आप इन घरेलू उपायों का पालन कर सकते हैं, जो न सिर्फ़ प्रभावी हैं, बल्कि प्राकृतिक भी हैं। अगली बार जब आप न्यू ईयर या क्रिसमस पार्टी के बाद सिरदर्द और थकान महसूस करें, तो इन आसान उपायों को ट्राई करें। ये उपाय न केवल हैंगओवर से राहत दिलाने में मदद करेंगे, बल्कि आपके शरीर को भी ताजगी का एहसास कराएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
2026-06-01
2026-05-30
2026-05-29
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
2026-05-14
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
2026-05-14
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
2026-05-14
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
2026-05-14
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
2026-05-13
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
2026-05-13
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
2026-05-13