Holi Special Thandai Recipe: रंगों, उमंग और खुशियों का त्योहार होली इस साल मंगलवार 4 मार्च 2026 को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। हालांकि होली सिर्फ़ रंगों का त्योहार ही नहीं है, बल्कि पारंपरिक खाने-पीने की चीज़ों का संगम भी है। गुझिया, दही भल्ला और नमकीन के साथ, लोग अक्सर कई तरह की कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। लेकिन भारतीय ड्रिंक्स की बात आती है, तो ठंडाई लिस्ट में सबसे ऊपर है। ठंडाई होली की जान है। होली का असली मचा तो एक गिलास ठंडाई है। यह एक ऐसा ड्रिंक है जो न सिर्फ़ त्योहार की खुशी बढ़ाता है बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ताज़गी भी देता है।
वैसे बाज़ार में रेडी-टू-ड्रिंक ठंडाई और ठंडाई फ्लेवर वाले पाउडर मिलते हैं, लेकिन घर पर बनी ठंडाई का स्वाद ही कुछ और होता है। कुछ लोग तो इसमें और मज़ा और नशा लाने के लिए भांग भी मिलाते हैं। अगर आपको भी ठंडाई पीना पसंद है और आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि इस होली पर आप कैसे देसी तरीके से ठंडाई को तैयार कर सकते हैं....
होली पर घर में ठंडई बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर दी गई सामग्री ड्राई फ्रूट्स और खरबूजे आदि चीजों को एक कटोरी पानी में डालकर 2-3 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें। भिगोने से वे नरम हो जाते हैं। फिर, भीगी हुई सामग्री को पानी से निकालकर मिक्सर में बारीक पीस लें। ज़रूरत हो तो पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा और पानी डालें। अब, एक बड़े जग में ठंडा दूध लें।
इस पेस्ट को उसमें डालें और अच्छी तरह मिलाएं। स्वादानुसार चीनी (गुड़) डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में, कुछ गुलाब की पंखुड़ियां, केसर के धागे और बर्फ के टुकड़े डालकर परोसें। अगर चाहें तो ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू छिड़क सकते हैं। कुछ लोग ज़्यादा मज़ा और नशा लाने के लिए भांग भी मिलाते हैं। आप होली के लिए घर पर यह स्वादिष्ट और हेल्दी ठंडाई ड्रिंक बना सकते हैं।
होली आने से पहले ही बाज़ार तरह-तरह की मिठाइयों, गुजिया, मठरी, नमकीन और पैकेट वाली ठंडाई से भर जाता है। लोग अब होली पर ठंडाई पीना काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन, कमर्शियल ठंडाई में ज़्यादा चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इससे पेट खराब, वज़न बढ़ना और थकान हो सकती है। लेकिन घर पर बनी ठंडाई सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि हेल्दी भी होती है।
हेल्थ एक्सपर्ट और घरेलू नुस्खे के जानकार होली पर पारंपरिक घर पर बनी ठंडाई पीने की सलाह देते हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि हेल्दी और एनर्जी से भरपूर भी होती है। घर पर बनी ठंडाई में कोई आर्टिफिशियल रंग, केमिकल या ज़्यादा चीनी नहीं होती। इसमें नेचुरल चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर को ठंडा रखती हैं और त्योहार की थकान दूर करती हैं।
उल्लेखनीय है कि होली का असली मज़ा परंपरा में है। इस बार रंगों के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। कोल्ड ड्रिंक्स या बोतल वाली ठंडाई की जगह घर की बनी ठंडाई का इस्तेमाल करें और त्योहार को स्वाद और सेहत का एक शानदार मेल बनाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश
Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी पर इन खास कोट्स और मैसेज से अपने प्रियजनों को भेजें बधाई
बिना धूप के सर्दियों में कैसे करें विटामिन डी की कमी पूरी? जानें असरदार तरीके
सर्दियों की संजीवनी है कुलथी की दाल, पथरी से मोटापे तक कई रोगों की दुश्मन