Health Benefits of Kumhada: कद्दू जैसा कुम्हड़ा जिसे आम तौर पर सफ़ेद कद्दू, पेठा या खभा के नाम से भी जाना जाता है, सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह न सिर्फ़ स्वाद में हल्का और तरोताज़ा होता है, बल्कि इसके कई पोषक तत्व शरीर को फ़ायदा पहुँचाते हैं। सफ़ेद कद्दू में विटामिन ए, बी6, सी और ई के साथ-साथ मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, फोलेट, नियासिन और थायमिन जैसे तत्व भी होते हैं।
कुम्हड़ा में फाइटोस्टेरॉल भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह दिल की सेहत के लिए ख़ास तौर पर अच्छा है क्योंकि खराब कोलेस्ट्रॉल के कम स्तर के कारण दिल की बीमारियों का ख़तरा कम हो जाता है। कुम्हड़ा का एक और ख़ास गुण यह है कि इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और डिटॉक्सिफ़ाई करने में मदद करता है। यही वजह है कि यह शरीर के भीतर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है।
इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मज़बूत होता है। सफेद कद्दू का सेवन बवासीर जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। फाइबर की अधिकता भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है और यह वजन घटाने में भी सहायक है, क्योंकि इसके सेवन से जंक फूड की लालसा कम होती है।
कुम्हड़े में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे तत्व भी होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये तत्व आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने, मोतियाबिंद को रोकने और दृष्टि को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से सफेद कद्दू का सेवन करते हैं, तो यह आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है और दृष्टि को बेहतर बनाता है।
एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए कुम्हड़ा (पेठा) का जूस खास तौर पर फायदेमंद होता है। इसके जूस में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो एनीमिया को दूर करता है और शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या (खूनी की कमी) को बढ़ाता है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जिससे एनीमिया से होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है।
कद्दू के सेवन से मानसिक स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। इसमें एल-ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड होता है, जो डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है। यह शरीर द्वारा स्वयं निर्मित नहीं हो सकता, इसलिए इसे आहार से प्राप्त करना आवश्यक है। सफेद कद्दू के सेवन से मानसिक स्थिति में सुधार होता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है, जो गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। इसका जूस शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और शरीर को शांत रखता है। इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत रहता है। सफेद कद्दू का जूस एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है और पेट के अंदर बैक्टीरिया को संतुलित करता है।
अगर आप बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान हैं, तो कुम्हड़ा आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसमें एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं।
नोटः- इसका सेवन हर किसी के लिए उचित नहीं है। कुछ लोगों को इससे त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति को कुम्हड़ा खाने के बाद त्वचा पर खुजली, जलन या दर्द महसूस होता है, तो उसे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को भी कुम्हड़ा के सेवन के बारे में डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि इसके पोषक तत्व कुछ मामलों में हानिकारक हो सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण