नई दिल्ली : विजयसार एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे खासकर मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। हालांकि यह डायबिटीज के अलावा भी काफी समस्याओं में फायदेमंद है। इसकी लकड़ी, छाल और बीज औषधीय कामों में उपयोग किए जाते हैं। आयुर्वेद में इसे कुस्थ, विजयसार या इंडियन किंनो ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि विजयसार की लकड़ी में एपिकेटचिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो इंसुलिन को सक्रिय करने और रक्त शर्करा को संतुलित रखने में मदद करता है। यही वजह है कि कई लोग इसकी लकड़ी के गिलास का पानी पीते हैं।
मधुमेह के अलावा भी विजयसार के कई फायदे हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और गैस, पेट फूलना, भारीपन या दस्त जैसी परेशानियों में राहत देता है। इसकी छाल का काढ़ा आंतों में होने वाले संक्रमण को भी कम कर सकता है। वजन घटाने में भी विजयसार मददगार साबित होता है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर में जमा होने वाली अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायता करता है।
विजयसार शरीर में जमा विषैले तत्वों को निकालकर जिगर और गुर्दों को मजबूत बनाता है। यह त्वचा के लिए भी लाभदायक है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खून को साफ करते हैं, जिससे मुंहासे और दानों जैसी समस्याएं कम होती हैं। इतना ही नहीं इसकी गर्म तासीर खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है।
विजयसार के फायदे बहुत हैं, लेकिन कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। यदि कोई व्यक्ति पहले से मधुमेह की दवा ले रहा है, तो विजयसार को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह रक्त ग्लूकोज को बहुत तेजी से घटा सकता है। ज्यादा सेवन करने से कब्ज, गैस या जोड़ों में अकड़न की समस्या भी हो सकती है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इसे लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए। किसी-किसी को विजयसार से एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए पहली बार लेने पर शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना जरूरी है।
अन्य प्रमुख खबरें
सेहत की असली चाबी: योग के साथ षट्कर्म से करें शरीर-मन की संपूर्ण शुद्धि, बनी रहेगी निरोगी काया
‘Healthy’ के नाम पर धोखा! रोज खा रहे ये 5 Food, शरीर को बना रहे अंदर से बीमार
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश