Health Tips: रक्त हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है, जो हर अंग तक ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाने का काम करता है। लेकिन जब इसमें अशुद्धियां मिल जाती हैं, तो यह शरीर के कई हिस्सों में बीमारी फैलाने का कारण बनता है। आयुर्वेद में इसे ‘रक्तदूषा’ कहा गया है। दूषित रक्त से त्वचा रोग, एलर्जी, थकान, सिरदर्द, पाचन समस्याएं और कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में खून को साफ रखना बेहद जरूरी है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगी दवा की नहीं, बल्कि अपनी रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजों की जरूरत होती है।
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे सुबह खाली पेट खाने या इसके चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लेने से खून साफ होता है। इसके अलावा विटामिन सी की खूबियों से भरपूर फलों का सेवन भी लाभकारी होता है। इसका नियमित सेवन करने से त्वचा में निखार और इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होती है।

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। तुलसी की चाय या काढ़ा पीने से खून में मौजूद हानिकारक तत्व खत्म होते हैं। वहीं, नीम की पत्तियां भी रक्त शुद्धिकरण में कारगर हैं। सुबह खाली पेट नीम की कुछ पत्तियां चबाने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और त्वचा साफ रहती है।
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन तत्व शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इसे दूध या भोजन में शामिल करने से खून शुद्ध होता है। मंजिष्ठा एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसकी जड़ रक्त शोधक मानी जाती है। यह स्किन में चमक लाती है और बालों को स्वस्थ बनाती है।
त्रिफला चूर्ण में आंवला, हरण और बहेड़ा का मिश्रण होता है, जो पाचन को सुधारता है और पेट में मौजूद टॉक्सिन्स को खत्म करता है। इससे साफ रक्त शरीर में संचारित होता है। चिरायता कड़वा जरूर है, लेकिन रक्त शुद्धि के लिए यह बेहद प्रभावी माना जाता है। इसका टॉनिक या चूर्ण बाजार में आसानी से उपलब्ध है।

गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ खून को साफ करती है। गाजर और चुकंदर का रस शरीर में आयरन की कमी दूर करता है और रक्त को साफ रखता है। गुड़मार का सेवन भी रक्त शुद्धिकरण में सहायक होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल