Fatty Liver: इंसान आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने खान-पान को लेकर सतर्क नहीं है। उसे पेट की भूख मिटाने के लिए जो कुछ भी मिलता है, उसे खा लेता है। खाने में स्वादिष्ट लगने वाले खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के लिए हानिकारक हैं या स्वास्थ्यकर इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचता है। ऐसे समय में फैटी लिवर एक आम, लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है। यह बीमारी बिना किसी बड़े लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ती है और जब तक इंसान को पता चलता है, तब तक लिवर को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है। हालांकि, कुछ घरेलू उपाय और जीवनशैली में बदलाव से इसे रोका जा सकता है।
इंसान के शरीर में सारी बीमारियों की शुरुआत लिवर से ही होती है। यदि आपका लिवर सही तरीके से काम कर रहा है, तो यकीनन आप स्वस्थ हैं, लेकिन यदि लिवर गड़बड़ है, तो आपका स्वास्थ्य सही नहीं है। फैटी लिवर का मतलब है लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी का जमा हो जाना। जब यह चर्बी लिवर के कुल वजन का 5-10 प्रतिशत तक हो जाती है, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे यकृत-मेदोरोग कहा गया है, जिसमें लिवर की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और वसा का पाचन सही ढंग से नहीं हो पाता।

फैटी लिवर के कई कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा कारण है अत्यधिक शराब का सेवन, जो सीधे लिवर को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा मोटापा, तैलीय व फास्ट फूड का अधिक सेवन, डायबिटीज, घंटों बैठे रहना और व्यायाम की कमी, कुछ दवाइयों का अधिक इस्तेमाल, मानसिक तनाव और अनियमित जीवनशैली भी इसके पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, जब शरीर में मेद (वसा) बढ़ती है और अग्नि कमजोर हो जाती है, तब लिवर की कोशिकाएं फैट को नहीं तोड़ पातीं और फैटी लिवर हो जाता है। इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेलू उपाय काफी कारगर हो सकते हैं, जैसे रोज सुबह आंवला जूस पीना, जो लिवर को डिटॉक्स करता है। हल्दी वाला दूध लिवर की सूजन कम करता है। त्रिफला चूर्ण कब्ज दूर करता है और लिवर को साफ करता है। नीम और गिलोय शरीर से विषैले तत्व निकालते हैं। पपीता और लहसुन लिवर पर बोझ कम करते हैं और चर्बी घटाते हैं। इसके साथ ही जीवनशैली में सुधार जरूरी है। रोज कम से कम 30 मिनट पैदल चलें, योग और प्राणायाम करें, शराब और धूम्रपान से दूर रहें। तैलीय और पैकेज्ड फूड से परहेज करें। भोजन में हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, दालें और पर्याप्त पानी शामिल करें। मीठे पेय पदार्थों से बचें।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-29
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
2026-05-14
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
2026-05-14
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
2026-05-14
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
2026-05-14
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
2026-05-13
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
2026-05-13
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
2026-05-13
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
2026-05-11
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
2026-05-08