Amit kumar Jha
अमित झा
भारत-पाकिस्तान के बीच इन दिनों हर मोर्चे पर जोर आजमाइश जारी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म से लेकर जल-थल और नभ तक, एक-दूसरे की ताकत को आंका जा रहा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद दोनों देश तत्काल प्रभाव से सीजफायर लागू करने पर सहमत हो गए हैं और अब दोनों की तरफ से गोलीबारी नहीं होगी।
दरअसल, पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद यह स्थिति बनी हुई है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों को ऐसा सबक सिखाने का ऐलान किया, जो उनके लिए गहरा सबक हो। इसके बाद कई पाकिस्तानी अभिनेता, खिलाड़ी और अन्य के सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया। ऐतिहासिक जल समझौता को रद्द कर दिया गया। पाकिस्तान के साथ व्यापार रोक दिया। पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को देश से बाहर निकलने को कहा। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकियों के ठिकाने पर भारतीय वायु सेना ने हवाई हमले किए। इसके बाद दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ रॉकेट, मिसाइल, ड्रोन के जरिए लगातार एक-दूसरे के आमने-सामने आ चुके हैं। जम्मू-कश्मीर सहित देश के 32 एयरपोर्ट को केंद्र सरकार ने एहतियातन 15 मई तक बंद कर रखा है। पाक ने 9-10 मई को 24 घंटे के अंदर 550 से अधिक ड्रोन दागे, जिसे भारतीय सेना ने नष्ट कर दिया।
सैन्य शक्ति के लिहाज से देखें तो भारत दुनिया भर में चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 12वें नंबर पर। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के मुताबिक, भारत के पास 180 परमाणु हथियार हैं और पाकिस्तान के पास 170। हालांकि, भारत परमाणु हथियार न्यूक्लियर डोमेन में पाकिस्तान से बहुत आगे है। भारत जल, थल और आकाश, तीनों से परमाणु हथियार दागने की क्षमता रखता है। ऐसी क्षमता वाला हमारा देश दुनियाभर में चौथा देश है। भारत का सैन्य बजट पाकिस्तान से लगभग 10 गुना ज्यादा है। सैनिकों, लड़ाकू विमानों, बख्तरबंद गाड़ियों, टैंकों और नौसेना की ताकत में भी भारत काफी आगे है। भारत समग्र रूप से थल सेना, वायु सेना और नौसेना के क्षेत्र में अधिक मजबूत और आधुनिक है। सक्रिय सैनिकों के लिहाज से भारत के पास 14.56 लाख जबकि पाकिस्तान के पास 6.54 लाख सैनिक हैं। भारत के पास ज्यादा रिजर्व सैनिक और अर्धसैनिक बल भी हैं।
भारत के पास कुल 2,229 विमान, 513 लड़ाकू विमान, 899 हेलिकॉप्टर, अटैक हेलिकॉप्टर 80, 4,201 टैंक, 1,48,594 बख्तरबंद वाहन, 18 पनडुब्बी और 13 विध्वंसक हैं। इस तुलना के लिहाज से पाकिस्तान के पास 1,399 विमान, 328 लड़ाकू विमान, 373 हेलिकॉप्टर, 57 अटैक हेलिकॉप्टर, 2,627 टैंक, 17,516 बख्तरबंद वाहन व 08 पनडुब्बी है। वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस दौरान पाकिस्तान का बजट 2,281 अरब रुपए रहा है। भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमानों में राफेल, मिराज, मिग-29, एसयू-30 एमकेआई हैं। ब्रह्मोस, रूद्रम, अस्त्र, निर्भय, आकाश और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम हैं, जो दुश्मनों को अपने सामने टिकने नहीं देते। अधिकांश तो भारत में ही निर्मित हैं जबकि पाकिस्तान चीन, तुर्की, अमेरिका सहित अन्य देशों से आयात किए हुए हथियारों के भरोसे है, जिनकी ताकत को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। अर्थव्यवस्था भी भारत की पाकिस्तान से दस गुने से भी अधिक मजबूत है।
हाल ही में प्रकाशित विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 6.3 फीसदी और पाकिस्तान की महज 2.6 फीसदी रह सकती है। भारत का जीडीपी अभी 4,000 अरब डॉलर की है जबकि पाकिस्तान की 400 डॉलर से भी कम। भारत के पास अप्रैल तक 687 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार था, जबकि पाकिस्तान के पास रह मात्र 16 अरब डॉलर ही था। भारत की प्रति व्यक्ति आय 2880 डॉलर है जबकि पाकिस्तान की 1590 डॉलर। 2024-25 में भारत ने रिकॉर्ड 437 अरब डॉलर का निर्यात किया है, जबकि पाकिस्तान का निर्यात इसका दसवां भाग भी नहीं है। भारत के कुल निर्यात में पाकिस्तान की हिस्सेदारी मात्र 0.06 फीसदी है। पिछले वर्ष भारत ने जितना सामान पाकिस्तान से आयात किया, उससे करीब 31 गुना ज्यादा पाकिस्तान को निर्यात किया।
अन्य प्रमुख खबरें
महिला शक्ति की जागरूकता : लोकतंत्र का बदलता स्वर
संघ का लक्ष्य परमवैभवशाली भारत की स्थापना
RG Kar Medical College Case : प.बंगाल दुष्कर्म-हत्या की पीड़िता को इंसाफ दिलाने की चुनौती
कानून-व्यवस्था से लेकर विकास तक, बंगाल की सुवेंदु सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां
West Bengal Post-Poll Violence : सरकार के लिए चुनौती है राजनीतिक हत्याओं पर विराम लगाना
बंगाल चुनाव परिणाम– स्वर्णिम भविष्य का संकेत
भाजपा का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा: अंग-बंग-कलिंग पर भगवा शासन
पश्चिम बंगाल में बीजेपी: सतत् संघर्ष का परिणाम!
केरल के मतदाताओं ने ठोका वामपंथियों के ताबूत में आखिरी कील
West Bengal: मोदी पर बढ़ता जनविश्वास, भगवा लेता विस्तार
गुजरात नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक विजय
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता
महिला सशक्तिकरण के लिए परिसीमन आवश्यक
आधुनिक भारत के निर्माता- डॉ. आम्बेडकर
दुनिया का सबसे खतरनाक देश बनता पाकिस्तान