मुंबईः भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा है। घरेलू शेयर बाजार में लार्जकैप सपाट स्थिति में थे, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली का जोर दिखा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 13.53 अंक गिरकर 82,186.81 और निफ्टी 29.90 अंक की कमजोरी के साथ 25,060.90 पर बंद हुए हैं। यहां मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी बिकवाली हुई। इस कारण निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 364.95 अंक की बिकवाली के साथ 59,103.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 64.95 अंक की कमजोरी के साथ 18,893.35 पर बंद हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई थी। यहां सुबह 9:23 बजे, सेंसेक्स 152 अंक की तेजी के साथ 82,359 पर और निफ्टी 38 अंक बढ़कर 25,129 पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। फाइनेंशियल सर्विसेज और कंजप्शन इंडेक्स ने हरे निशान में कारोबार का अंत किया है। सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), टाइटन, बीईएल, मारुति सुजुकी, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और टीसीएस टॉप गेनर्स में शामिल थे। टाटा मोटर्स, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स बने हुए थे।
बाजार विश्लेषक विनोद नायर के अनुसार बाजार में निवेशकों का पूरा ध्यान तिमाही की आय पर आधारित है, जो बैंकिंग शेयरों में कुछ तेजी के बाद काफी सुस्त हो गई है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही की आय में वृद्धि मौजूदा प्रीमियम मूल्यांकन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण बिंदु होगी। यह भी कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई की ओर से लगातार मुनाफावसूली से दबाव बढ़ रहा है, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई से लगातार निवेशक सीमित दायरे में कारोबार को सहारा देने में जुटे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03