Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। शेयर मार्केट की शुरुआत आज (16 जुलाई 2025) गिरावट के साथ हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ( Sensex-Nifty) लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 103.16 अंक गिरकर 82,467.75 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 56.75 अंक फिसलकर 25,139.05 अंक पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा, लेकिन अडाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में जबरदस्त तेजी रही।
दरअसल वैश्विक शेयर बाजारों में सुस्ती के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी-सेंसेक्स में गिरावट देखी गई। जानकारों का मानना कि शुल्क संबंधी अनिश्चितता के कारण भी निवेशक बाजार से दूर रहे। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल (पूर्व में ज़ोमैटो), बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई। ट्रेंट, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स और HDFC बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
बाजार में कमजोरी के बीच, अडाणी समूह (Adani Group) के सभी शेयरों में बढ़त देखी गई। खासकर अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी टोटल गैस और अडाणी पोर्ट्स में 1% से ज़्यादा की तेजी देखी गई। वहीं, अडाणी पावर ने भी बाजार में मजबूती दिखाई और यह बढ़त का नेतृत्व करती दिखी। एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग लाभ में रहा।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.85 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को खरीदार रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 120.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा