Share/Stocks Market Crash Updates: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग (US Israel Iran war ) के चलते भारतीय शेयर बाजार में हाराकार मच गया। शेयर बाजार में 2 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,048 अंक(1.29%) गिरकर 80,239 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी लगभग 313 पॉइंट्स (1.24%) गिरकर 24,866 पर पहुंच गया। दरअसल जियोपॉलिटिकल टेंशन और युद्ध जैसे हालात से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कॉर्पोरेट प्रॉफिट कम हो सकता है। इन्वेस्टर तब अपने शेयर बेचकर उन्हें सोने और चांदी जैसे सेफ जगहों पर इन्वेस्ट करते हैं। इससे मार्केट में गिरावट आती है।
सोमवार को बाज़ार भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 533.55 पॉइंट गिरकर 24,645.10 पर आ गया, जबकि सेंसेक्स 2,743.46 पॉइंट गिरकर 78,543.73 पर आ गया। स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों में और भी ज़्यादा गिरावट देखी गई। अभी सेंसेक्स 1,162.65 पॉइंट गिरकर 80,116.89 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 327.85 पॉइंट गिरकर 24,850.80 के आसपास कारोबार कर रहा है।
पाकिस्तान का कराची 30 इंडेक्स 9.73% गिरकर 46,326 पर बंद हुआ।
जापान का निक्केई इंडेक्स 1.35% गिरकर 58,057 पर बंद हुआ।
हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स 2.14% गिरकर 26,059 पर बंद हुआ।
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.47% बढ़कर 4,182 पर बंद हुआ।
सोमवार सुबह GIFT निफ्टी लगभग 110 पॉइंट गिरकर 25,230 के आसपास ट्रेड कर रहा था, जबकि डाउ फ्यूचर्स 350 पॉइंट और जापान का निक्केई इंडेक्स लगभग 600 पॉइंट गिरा। इराकी हमलों के बाद, UAE के शेयर बाज़ार दो दिनों के लिए बंद थे। इस बीच, निवेशकों ने सेफ-हेवन एसेट्स की ओर रुख किया, जिससे कॉमेक्स गोल्ड पर लगभग $135 की तेज़ बढ़त हुई, जिससे कीमतें $5,380 से ऊपर चली गईं। चांदी भी लगभग 3% बढ़कर $96 के पार चली गई।
अन्य प्रमुख खबरें
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा