March 2026 Bank Holiday List: मार्च 2026 की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और अवकाशों का सिलसिला तेज हो गया है। ऐसे में अगर आप बैंकिंग या शेयर बाजार से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मार्च में अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं, शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, मार्च 2026 में साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार तथा विभिन्न राज्यों के त्योहारों के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। महीने की शुरुआत 1 मार्च (रविवार) से होगी, जो देशभर में साप्ताहिक अवकाश है। 2 मार्च को उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के कारण बैंक बंद रहेंगे। 3 मार्च को होली के अवसर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पंजाब सहित करीब 15 राज्यों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। 4 मार्च को कुछ राज्यों में होली के दूसरे दिन भी अवकाश रहेगा। 8 मार्च (रविवार) के बाद 13 मार्च को मिजोरम में चापचर कुट पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। 14 मार्च (दूसरा शनिवार) और 15 मार्च (रविवार) को देशभर में अवकाश रहेगा।
17 मार्च को जम्मू और श्रीनगर में शब-ए-कद्र के चलते बैंक बंद रहेंगे। 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि आरंभ के अवसर पर महाराष्ट्र समेत 11 राज्यों में अवकाश रहेगा। 20 मार्च को ईद-उल-फितर के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 21 मार्च को रमजान ईद और सरहुल पर्व के चलते कई राज्यों में कामकाज नहीं होगा। 22 मार्च (रविवार) के बाद 26 मार्च को श्रीराम नवमी, 27 मार्च को कुछ राज्यों में दशमी अवकाश, 28 मार्च (चौथा शनिवार) और 29 मार्च (रविवार) को फिर बैंक बंद रहेंगे। महीने के अंत में 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के अवसर पर लगभग 15 राज्यों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं—जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम—सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इस बार मार्च में बैंकिंग के साथ-साथ शेयर बाजार में भी सीमित कारोबारी दिन रहेंगे। 3 मार्च (होली), 26 मार्च (श्रीराम नवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार के 9 साप्ताहिक अवकाश मिलाकर कुल 12 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। इसका असर निवेशकों और ट्रेडर्स की रणनीति पर पड़ सकता है, खासकर महीने के अंत में जब वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग भी होती है। ऐसे में जरूरी लेन-देन, निवेश या सेटलमेंट से जुड़े कार्य पहले ही निपटाना समझदारी होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
देश में महंगाई का बदलता ट्रेंड: जरूरी सामान सस्ता, Jewellery-Luxury Items महंगे
Air India का बड़ा दांव: कर्मचारियों को मिलेगा ‘Stock Reward’, परफॉर्मेंस से जुड़ी कमाई
मजबूत Dollar का असर: Gold-Silver की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों में बढ़ी सतर्कता
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने रचा नया इतिहास: AUM 73 लाख करोड़ के पार, इक्विटी और SIP में जबरदस्त उछाल
8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वेतन-पेंशन बढ़ोतरी की उम्मीद, क्या होगा इसका असर?
सीजफायर होने के बावजूद अस्थिरताः होर्मुज संकट से हिला तेल बाजार, कीमतों में तेज उछाल
मध्य पूर्व तनाव का असर: कच्चे तेल की कीमतों को लगे पंख, MCX पर Gold-Silver में गिरावट
रक्षा खर्च से रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्थाः IMF Report