मुंबईः भारतीय शेयर बाजार में लगातार दो सत्रों की गिरावट आने के बाद सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन रौनक लौट आई है। घरेलू शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ है। आज दिन के आखिर में सेंसेक्स 442.61 अंकों की बढ़त के साथ 82,200.34 और निफ्टी 122.30 अंकों की तेजी के साथ 25,090.70 पर बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बैंकिंग शेयरों ने नेतृत्व किया। इस कारण निफ्टी बैंक 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अतिरिक्त फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, एनर्जी, मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और कमोडिटी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स में शामिल थे। जबकि, आईटी, मेटस, पीएसयू बैंक, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स पैक की बात करें, तो उसमें बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल (जोमैटो), आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टाइटन, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स टॉप गेनर्स में शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, टीसीएस, एचयूएल, आईटीसी, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, इन्फ्रोसिस, एशियन पेंट्स और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे। इस दौरान लार्जकैप के साथ मिडकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 363.85 अंक की तेजी के साथ 59,468.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.35 अंक की मामूली गिरावट के साथ 18,958.30 पर बंद हुआ है।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और भारत के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं को लेकर लगातार अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। इस कारण समग्र बाजार लाभ में कमी आई है। निवेशकों ने ताजा संकेतों को ध्यान में रखने के साथ ही उच्च स्तरीय चर्चाओं के परिणामों पर भी बारीकी से नजर रखी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा