नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार डाउ जॉन्स फ्यूचर्स सोमवार को मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। यूरोपीय बाजार में भी मिला-जुला कारोबार होता दिखा, जबकि एशियाई बाजार में नौ में से पांच के शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। यहां एसएंडपी 500 इंडेक्स 6,296.79 अंक और नैस्डेक 20,895.66 अंक पर बंद हुआ था। इसके बाद सोमवार को जब कारोबारी सत्र की शुरुआत हुई तो डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,369.36 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं दूसरी तरफ यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में कारोबार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही। यहां एफटीएसई इंडेक्स 8,992.12 अंक और सीएसी इंडेक्स 7,822.67 अंक पर बंद हुआ था। जबकि, डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत टूट कर 24,289.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
एशियाई बाजार में सोमवार को मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 शेयर सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में कारोबार ठप है। गिफ्ट निफ्टी 104 अंक की कमजोरी के साथ 24,929 अंक पर कारोबार कर रहा है। यहां बिकवाली का दबाव बना हुआ है। वहीं, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.21 प्रतिशत लुढ़क कर 23,334.55 अंक, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.13 प्रतिशत फिसल कर 1,205.05 अंक पर बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,206.93 अंक, हैंग सेंग इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,903.37 अंक, कोस्पी इंडेक्स 0.54 प्रतिशत उछल कर 3,205.17 अंक, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,367.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,549.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03