नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की रिलायंस रिटेल ने शुक्रवार को अमेरिकी कंपनी केल्विनटर के अधिग्रहण की घोषणा की। हालांकि, कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया कि ये सौदा कितने में हुआ।
रिलायंस रिटेल की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि कंपनी का यह कदम भारत के तेजी से बढ़ते कंज्यूमर ड्यूरेबल्स मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। केल्विनेटर को भारत में भरोसेमंद रेफ्रिजरेटर और 'द कूलेस्ट वन' जैसी यादगार टैगलाइन के लिए जाना जाता है। केल्विनेटर को खरीदने का मकसद भारतीय घरों तक वैश्विक स्तर की हाई क्वालिटी डिवाइसेज को पहुंचाना है। अब यह रिलायंस के बढ़ते पोर्टफोलियो का हिस्सा होगा।
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम अंबानी ने केल्विनेटर के अधिग्रहण पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि केल्विनेटर का अधिग्रहण महत्वपूर्ण क्षण है, जो हमें भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विश्वसनीय वैश्विक इनोवेशंस की हमारी पेशकश को महत्वपूर्ण रूप से व्यापक बनाने में सक्षम बनाता है। गौरतलब है कि साल 1963 में भारतीय बाजार में कदम रखने वाली अमेरिकी कंपनी केल्विनेटर एक शताब्दी से भी अधिक समय से वैश्विक स्तर पर घरेलू उपयोग के लिए रेफ्रिजरेटर, एसी, कूलर, वॉशिंग मशीन बना रही है। इस कंपनी ने 1970-80 के दशक में गोदरेज और अल्विन के साथ मिलकर भारतीय बाजार पर राज किया । हालांकि, 90 के दशक में उदारीकरण के बाद एलजी और सैमसंग जैसे ग्लोबल ब्रांड्स के कॉम्पिटिशन के कारण इसकी चमक फीकी पड़ गई।
अन्य प्रमुख खबरें
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01