मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने सतर्क रुख के साथ गुरुवार को कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स ने मामूली 50 अंकों की गिरावट के साथ 82,675 और निफ्टी ने 19 अंकों की कमजोरी के साथ 25,200 के स्तर पर दस्तक दी। बाजार पर मुख्य दबाव आईटी शेयरों से बना, जहां निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान आईटी के अलावा, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी, मीडिया, प्राइवेट बैंक और कमोडिटी सेक्टर भी लाल निशान में रहे। वहीं ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और एनर्जी सेक्टर ने हरे निशान में कारोबार कर बाजार को संतुलित रखा।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहा। यहां पिछले कारोबारी सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियां भी दबाव में नजर आईं। स्मॉलकैप और मिडकैप के शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18,895 अंकों के स्तर पर लगभग स्थिर रहा, जबकि मिडकैप इंडेक्स 127 अंक फिसलकर 59,201 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स, एलएंडटी, सन फार्मा और भारती एयरटेल शामिल रहे। वहीं ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और टीसीएस जैसे दिग्गजों में गिरावट दर्ज की गई।
विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक संकेतों से बाजार की दिशा तय हो रही है। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के प्रमुख रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका द्वारा वैश्विक व्यापार समझौतों पर जोर देने के कारण टैरिफ को लेकर बनी चिंता कम होती दिख रही है। यह निवेशकों में भरोसा जगाने में कामयाब होता दिख रहा है। हालांकि वैश्विक वृद्धि दर अभी भी कमजोर बनी हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि वर्ष 2026 तक इसमें सुधार की संभावना को बाजार नजरअंदाज नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इंफोसिस की पहली तिमाही के परिणाम मजबूत रहे हैं, जिससे आईटी सेक्टर को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन व्यापक स्तर पर सेक्टर की मजबूती फिलहाल संदेह में है।
संस्थागत निवेशकों के रुझान की बात करें तो विदेशी निवेशकों ने लगातार दूसरे दिन 4,209 करोड़ की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों ने खरीदारी जारी रखते हुए 4,358 करोड़ रुपए निवेश किए। निष्कर्षतः, बाजार फिलहाल दिशा रहित लेकिन स्थिर है, और आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और कॉर्पोरेट अर्निंग्स से ही यह तय होगा कि तेजी लौटेगी या दबाव बढ़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड