मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को जबरदस्त मजबूती के साथ कारोबारी सत्र का समापन किया। वैश्विक सकारात्मक संकेतों और मजबूत बैंकिंग नतीजों के दम पर सेंसेक्स 539.83 अंकों के उछाल के साथ 82,726.64 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 158.95 अंक की बढ़त के साथ 25,219.90 के नए स्तर पर बंद हुआ है।
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को चौतरफा खरीदारी रही, लेकिन बैंकिंग, ऑटो, और फार्मा सेक्टर्स ने बढ़त की अगुवाई की। निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ, जो सूचकांक की समग्र तेजी से अधिक रहा। मिडकैप शेयरों में निवेशकों का रुझान दिखा, जिससे निफ्टी मिडकैप 100 में 0.34 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का असर कुछ कंपनियों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है, तो कुछ के लिए घाटे का कारण बन रहा है। इसी कड़ी में सेंसेक्स की बात करें, तो सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, HDFC बैंक और Zomato (इटरनल) ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, HUL, ITC, टेक महिंद्रा और टाइटन जैसे दिग्गजों में बिकवाली देखी गई।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर के अनुसार, अमेरिकी और जापानी बाजारों के बीच व्यापार समझौते और भारत-ब्रिटेन FTA की प्रगति ने बाजार में सकारात्मक भावना को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भले ही वैल्यूएशन ऊँचे हैं, लेकिन मुनाफे की उम्मीदें बाजार को सपोर्ट कर रही हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यदि वैश्विक व्यापार तनाव में कमी आती है और कॉर्पोरेट आय में सुधार जारी रहता है, तो बाजार में मजबूती बनी रह सकती है। हालांकि, सतर्कता जरूरी है क्योंकि ऊँचे मूल्यांकन और वैश्विक अस्थिरता अभी भी प्रमुख जोखिम हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा