नई दिल्ली: भारत के एविएशन सेक्टर ने बीते पांच वर्षों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने गुरुवार को संसद में जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2019-20 से 2024-25 के बीच एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और उसके पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) उपक्रमों ने संयुक्त रूप से 96,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह निवेश मुख्य रूप से हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए किया गया है।
केंद्रीय मंत्री नायडू के अनुसार, वर्तमान में भारत में 162 ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स हैं, जिनमें हेलीपोर्ट और वाटर एयरोड्रोम भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में भारत के हवाई अड्डों पर कुल 41.2 करोड़ यात्रियों ने सफर किया, जिसमें 7.7 करोड़ अंतरराष्ट्रीय और 33.5 करोड़ घरेलू यात्री शामिल हैं। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में 9 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाती है। इस अवधि में भारतीय शेड्यूल्ड एयरलाइंस ने 835 घरेलू और 251 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानें संचालित कीं, जिससे हवाई नेटवर्क में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि वर्ष 2016 में शुरू की गई ‘उड़े देश का आम नागरिक (UDAN)’ योजना के तहत अब तक 637 आरसीएस रूट्स चालू हो चुके हैं, जो 92 अप्रयुक्त और कम-उपयोग वाले हवाई अड्डों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ते हैं। इसमें 15 हेलीपोर्ट और दो वाटर एयरोड्रोम भी शामिल हैं।
देश में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स नीति, 2008 लागू है। इसके तहत किसी भी डेवलपर को पूर्व-अध्ययन और सरकारी अनुमोदन के बाद ही निर्माण की अनुमति मिलती है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अभी तक पालघर (महाराष्ट्र), पचमढ़ी या मटकुली (मध्य प्रदेश) से कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा