लखनऊः भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने नियमों का पालन नहीं करने वाले बैंकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जो बैंक कई बार नोटिस देने के बावजूद अपनी कमियों को सुधारने में रुचि नहीं ले रहे हैं, केवल पत्राचार के माध्यम से अपनी बैंक शाखा को बचाने की जुगत में लगे हैं, अब उनकी खैर नहीं है। ताजा मामला लखनऊ से हैं, जहां नियमों का पालन नहीं करने पर एचसीबीएल को-ऑपरेटिब बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसकी वजह से बैंक से जुड़े ग्राहकों की समस्याएं बढ़ गई हैं।
केंद्रीय बैंक ने एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों से कहा कि बैंक के पास पर्याप्त कैपिटल और कमाई की ठोस संभावनाएं नहीं हैं। बैंक कई जरूरी नियमों और शर्तों का पालन कर पाने में असमर्थ है, जिसकी वजह से उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक ने 19 मई की शाम से कामकाज बंद कर दिया है। आरबीआई ने उत्तर प्रदेश के को-ऑपरेटिव कमिश्नर और रजिस्ट्रार से बैंक को बंद करने और बैंक के लिए एक लिक्विडेटर नियुक्त करने का आदेश जारी करने का भी अनुरोध किया है। इसमें लिक्विडेशन यानी बंद होने के बाद बैंक की संपत्ति को अधिग्रहीत कर लिया जाएगा। बैंक में हर डिपॉजिटर्स डिपोजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन यानी डीआईसीजीसी से 5 लाख रुपये तक की अपनी जमा राशि पर डिपॉजिट इंश्योरेंस क्लेम अमाउंट हासिल करने का हकदार होगा।
केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बैंक के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार 98.69 फीसदी डिपॉजिटर्स डीआईसीजीसी से अपनी जमा राशि की पूरी राशि हासिल करने के हकदार हैं। इसमें डीआईसीजीसी ने 31 जनवरी, 2025 तक कुल इंश्योर्ड डिपॉजिट में से 21.24 करोड़ रुपये का भुगतान पूर्व में ही कर दिया है। इसके अलावा शेष का भुगतान किया जाना है। आरबीआई ने कहा कि को-ऑपरेटिव बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के तहत कुछ धाराओं की जरूरतों का पालन करने में फेल रहा है और बैंक का जारी रहना इसके डिपॉजिटर्स के हित में बिल्कुल भी नहीं है। इसलिए लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। लाइसेंस को रद्द करने के बाद एचसीबीएल को-ऑपरेटिव को तत्काल प्रभाव से डिपॉजिट और विड्रॉल समेत बैंकिंग से जुड़े कामकाज से रोक दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03