नई दिल्लीः घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी का रुख नजर आया। देश के कई सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गयी। वहीं, दूसरी तरफ कुछ राज्यों के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 91,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 99,880 रुपये में बिक रहा है। जबकि, अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 99,900 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 91,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 99,880 रुपये और कोलकाता में 99,880 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यहां 22 कैरेट सोना 91,700 रुपये में बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,900 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 91,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,00,000 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,700 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। इसी तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोना के भाव में तेजी दिखी है। यहां बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना सोमवार को 99,880 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01