Global Market: एशियाई बाजारों में मंगलवार 15 जुलाई को सीमित दायरे में खरीदारी देखने को मिल रही है। 9 एशियाई बाजारों में से 7 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में हैं। वहीं ग्लोबल मार्केट में भी मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार में खरीदारी का माहौल रहा। डॉव जोंस फ्यूचर्स भी आज सांकेतिक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र में यूरोपीय बाजार मिले-जुले नतीजों के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक बाजार की बात करें तो पिछले सत्र में सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,268.56 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नैस्डैक ने पिछले सत्र का कारोबार 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,640.33 अंक पर समाप्त किया। डॉव जोंस फ्यूचर्स मंगलवार को 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 44,459.24 अंक पर कारोबार कर रहा है।
पिछले सत्र में यूरोपीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव रहा। एफटीएसई सूचकांक 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,998.06 अंक पर बंद हुआ। वहीं, सीएसी सूचकांक 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,808.17 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा, डीएएक्स सूचकांक 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,160.64 अंक पर बंद हुआ।
मंगलवार को एशियाई बाजार में खरीदारी का रुझान है। 9 एशियाई बाजारों में से 7 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान पर हैं। कोस्पी सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,199.60 अंक पर बिजनेस कर रहा है। इसी तरह, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.93 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 3,486.88 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,183 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,114.34 अंक के स्तर पर पहुँच गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज जोरदार तेजी देखी जा रही है। फिलहाल यह इंडेक्स 177.13 अंक यानी 0.78 प्रतिशत उछलकर 22,792.10 अंक के स्तर पर पहुँच गया है।
इसी तरह, हैंग सेंग इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,245.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, निक्केई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,487.91 अंक पर, एसईटी कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,144.13 अंक पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,101.75 अंक पर कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Israel Iran War: एन चंद्रशेखरन ने बताया भारत पर कितना पड़ेगा इस युद्ध का असर
SEBI के लिए 2026 ‘Year of Reform’: ट्रस्ट, ट्रांसपेरेंसी, टीमवर्क और टेक्नोलॉजी पर फोकस
01 मार्च 2026 से बदलेंगे जेब के समीकरण: LPG से UPI तक नए नियम लागू, जेब पर पड़ेगा असर
CEA Big statement: भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
March 2026 Bank Holiday List: 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, 12 दिन थमेगा शेयर बाजार
Bullion Market News Update: Gold price 230 रुपये तक फिसला, Silver rate स्थिर
Indian Stock Market Crashed: BSE Sensex 350 अंक लुढ़का, IT सेक्टर बना सहारा
Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, सोना भी गिरा धड़ाम