नई दिल्लीः केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनता को महंगाई से राहत दिलाने की कोशिशें रंग ला रही हैं। खाने की वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में गिरावट का असर उत्पादों के विनिर्माण और परिवहन पर भी दिख रहा है। किसी भी उत्पाद को बनाने का खर्च लगातार कम हो रहा है। उत्पादन लागत में कमी आने से थोक मूल्य सूचकांक यानी डब्ल्यूपीआई पर आधारित थोक महंगाई दर जून महीने में घटकर-0.13 फीसदी रह गई है, जो पिछले 20 महीने का सबसे निचला स्तर है। इससे पूर्व मई 2025 में थोक महंगाई दर 0.39 फीसदी थी। जबकि, अप्रैल 2025 में आंकड़ा 0.85 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को एक आंकड़ा जारी किया है, जिसके अनुसार डब्ल्यूपीआई पर आधारित थोक महंगाई दर मई 2025 में 0.39 फीसदी थी। जून महीने में थोक महंगाई दर में कमी की मुख्य वजह खाद्य पदार्थों, खनिज तेलों, मूल धातुओं के विनिर्माण लागत में कमी आना है। इसके अलावा कच्चे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस आदि की कीमतों में भी नरमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक जून में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 3.75 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि पिछले महीने मई में इसमें 1.56 फीसदी की गिरावट आई थी। आंकड़ों के मुताबिक जून में सब्जियों के भाव में 22.65 प्रतिशत की कमी आई, जबकि मई में यह 21.62 प्रतिशत था। इसी तरह विनिर्मित उत्पादों के मामले में थोक महंगाई दर जून महीने में 1.97 फीसदी रही, जबकि मई में यह 2.04 फीसदी थी। इसके अलावा ईंधन और बिजली क्षेत्र की थोक महंगाई दर जून में 2.65 फीसदी रही, जो मई में 2.27 फीसदी रही थी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पिछले महीने मुद्रास्फीति में नरमी के बीच नीतिगत ब्याज दर में 0.50 फीसदी की भारी कटौती करके रेपो रेट 5.50 फीसदी कर दिया था। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए खुदरा महंगाई में नरमी का अनुमान 4 फीसदी से घटाकर 3.7 फीसदी कर दिया था। रिजर्व बैंक ने अपने जारी अनुमान में पहली तिमाही में 2.9 फीसदी, दूसरी तिमाही में 3.4 फीसदी, तीसरी में 3.9 फीसदी और चौथी तिमाही में 4.4 फीसदी कर दिया था।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03