नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट में कई दिनों से स्थिति ठीक नहीं है। अमेरिका से लेकर भारत तक के बाजारों में गिरावट का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव की स्थिति बनी हुई थी। यह उम्मीद जताई जा रही थी कि सप्ताह की शुरुआत में शेयर बाजार में सुधार होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी होता नहीं दिख रहा है। अमेरिका में आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी कमजोर स्थिति में हैं। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता दिख रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में डर का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,259.75 अंक और नैस्डेक ने 0.22 प्रतिशत टूट कर 20,585.53 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था। अमेरिका बाजार में आज भी कमजोरी का रुख बना हुआ है। यहां आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 196.08 अंक फिसल कर 44,175.43 अंक के स्तर पर आ गया है। यूरोपीय बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। यहां पिछले कारोबारी सत्र में एफटीएसई इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,941.12 अंक, सीएसी इंडेक्स 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,829.29 अंक और डीएएक्स इंडेक्स 201.50 अंक टूट कर 24,255.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। भारतीय शेयर बाजारों में गिफ्ट निफ्टी 95 अंक लुढ़क कर 25,096.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत फिसल कर 39,526.43 अंक, ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,580.56 अंक और हैंग सेंग इंडेक्स 0.03 प्रतिशत गिरकर 24,133.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,102.34 अंक, कोस्पी इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,188.56 अंक, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत उछल कर 7,080.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,525.40 अंक और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,123.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा