नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण वैश्विक बाजार में अस्थिरता का माहौल है। वैश्विक बाजार में मंगलवार को मिला-जुला संकेत देखने को मिला है। अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे। वायदा कारोबार में भी कमजोरी दिखी थी। ये उम्मीद थी कि मंगलवार को बाजार में कुछ बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन आज भी कारोबारी सत्र शुरू होने पर कोई विशेष सुधार देखने को नहीं मिला है। शेयर बाजार के साथ-साथ डाउ जोंस फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'टैरिफ बम' फोड़ना शुरू कर दिया है। टैरिफ को लेकर ट्रंप की नई घोषणाओं के कारण पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 6,229.98 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने पिछले सत्र का कारोबार 188.59 अंक की गिरावट के साथ 20,412.52 अंकों पर खत्म किया। डाउ जोंस फ्यूचर्स आज 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ फिलहाल 44,380.66 अंकों पर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी क्षणों में हुई बिकवाली के कारण यूरोपीय बाजार मिले-जुले नतीजों के साथ बंद हुए थे। एफटीएसई सूचकांक 0.19 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,806.53 अंक पर बंद हुआ। वहीं सीएसी सूचकांक ने पिछले सत्र का कारोबार 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 7,723.47 अंक पर खत्म किया। इसके अलावा डीएएक्स सूचकांक 286.22 अंक उछलकर 24,073.67 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में और 3 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.42 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,335.37 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 1,116.66 अंक पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 6,896.43 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.14 फीसदी की मजबूती के साथ 25,551 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह, निक्केई इंडेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 39,686.59 अंक पर पहुंच गया है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह इंडेक्स 1.21 फीसदी उछलकर 3,096.37 अंक पर पहुंच गया है। इसके अलावा हैंगसेंग इंडेक्स 211.40 अंक की बढ़त के साथ 24,099.23 अंक पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 3,493.16 अंक पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 4,051.44 अंक पर कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान