Stock Market News: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनावों का असर दुनिया भर के बाजारों पर भी दिखने लगा है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही। आज सुबह 9:24 बजे BSE Sensex 17 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 82,434 पर और Nifty 50 10 अंकों की कमजोरी के साथ 25,444 पर कारोबार करता नजर आय़ा। आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में निवेशकों की सतर्कता साफ झलक रही थी, हालांकि डिफेंस और पीएसयू बैंक शेयरों ने बाजार को गिरावट से बचाने में अहम भूमिका निभाई।
कारोबार के दौरान निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी मेटल इंडेक्स हरे निशान में रहे। दूसरी ओर आईटी, मीडिया, फार्मा, सर्विसेज, हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स पैक में Larsen & Toubro, Bharat Electronics Limited, NTPC Limited, Hindustan Unilever, Titan Company, Axis Bank, Power Grid Corporation of India और Adani Ports प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में रहे। वहीं दूसरी तरफ, आईटी सेक्टर में कमजोरी आज भी जारी रही। Infosys, Tech Mahindra, HCL Technologies, Bharti Airtel, Mahindra & Mahindra, Asian Paints और UltraTech Cement टॉप लूजर्स में शामिल रहे।
कारोबारी सत्र की शुरुआत में ब्रॉडर मार्केट में भी काफी दबाव नजर आया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 47 अंकों की गिरावट के साथ 59,180 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 57 अंकों की कमजोरी के साथ 16,963 पर कारोबार कर रहा था। इससे संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं।
एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का रुख रहा। Tokyo, Hong Kong, Jakarta और Bangkok के बाजार लाल निशान में रहे, जबकि Seoul में हल्की बढ़त देखी गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। विशेषज्ञों के अनुसार, United States और Iran के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 71.81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 66.56 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा।
भारतीय बाजार में गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) 880.49 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली करते दिखे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) ने भी 596.28 करोड़ रुपये की बिकवाली की। लगातार बिकवाली से बाजार की धारणा पर दबाव बना हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Jet Fuel महंगा, हवाई सफर पर सियासी संग्राम तेज, सरकार पर बढ़ा दबाव