सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार

खबर सार :-
Petrol Diesel Crisis: पेट्रोल डीजल की कमी के कारण हर पेट्रोल पंप पर लंबी कतारे देखने को मिल रही है। मौसम ने करवटें ली हैं और अब खरीफ का सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में कृषि कार्य  के लिए डीजल की आवश्यकता होती है, लेकिन इस महामारी के कारण कृषि कार्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
खबर विस्तार : -

Petrol Diesel Crisis: खरीफ का सीजन शुरु होते ही किसानों पर एक और मुसीबत आ गया है। पहले से ही पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है और अब खेतों की जुताई के लिए पर्याप्त ईंधन नही मिल रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर पूरे देश में संकट के बादल छाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर के लोटन स्थित पेट्रोल पंप पर डेढ़ किलोमीटर तक लंबी लाइन देखने को मिली, जहां डीजल के लिए लोगों में होड़ मची हुई थी। 

घंटों का इंतजार

सिद्धार्थ नगर के लोटन स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही लोग पेट्रोल और डीजल के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। इस भीषण गर्मी में लोग घंटों तक लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। इसमें ज्यादातर किसान लोग शामिल हैं, जो खेतों की जुताई के लिए डीजल की मांग कर रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि शाम से पहले ही डीजल खत्म हो गया, लेकिन लोग इस उम्मीद में खड़े थे कि शायद उन्हें कुछ घंटों के इंतजार के बाद खाली हाथ न लौटना पड़े। लबें इंतजार के बाद भी जब उन्हें टैंकर आने की कोई गुंजाइश नहीं दिखी तब जाकर वो अपने घर लौटे। इस तरह की स्थिति का सामना उन्हें शायद ही कभी करना पड़ा हो। 

कुछ ही पेट्रोल पंपों पर मिल रहा तेल

 सिद्धार्थनगर के आठ पेट्रोल पंपों में से केवल चार पंपों पर ही डीजल और पेट्रोल की बिक्री हो रही है, जिस कारण दूसरे जिले के लोगों को दूर तक चलकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर शाम तक लोगों को तेल मिला लेकिन उनके मांग के मुताबिक कम आपूर्ति में ही संतोष करना पड़ा। किसानों का कहना है कि खेत जुताई का काम चल रहा है और डीजल की आपूर्ति न होने के कारण किसान ट्रैक्टर खड़े करने पर मजबूर हैं, जिससे कृषि कार्य बाधित हो रहा है।  

 डीजल की मांग पूरी करने का प्रयास

जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक जिले के 122 पेट्रोल पंपों में से 20 पंपों पर डीजल की कमी देखी जा रही है। किसानों को राहत देने के लिए लगातार तेल कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। लोगों तक पेट्रोल और डीजल की मांग को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

अन्य प्रमुख खबरें