वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
खबर सार :-
Mumbai vada pav price: मुंबई की सबसे पॉपूलर फूड कहे जाने वाले वड़ा पाव की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। पहले वड़ा पाव 20 रुपये का मिलता था, लेकिन अब वह 25 रुपये में मिल रहा है।
खबर विस्तार : -
Mumbai vada pav price: देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी के कारण इसके दाम आसमान छू रहे हैं और ऐसे में स्ट्रीट फूड के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन गैस, बेसन और तेल जैसे जरूरी सामानों के दाम बढ़ रहे हैं, जिस कारण स्ट्रीट फूड की कीमत भी बढ़ गई है। ज्यादातर लोग वड़ा पाव को दोपहर या शाम को खाना पसंद करते हैं। यह स्वाद में भी बढ़िया होता है और इससे कई घंटो तक भूख नहीं लगती है। यही कारण है कि मुंबई में इसे सबसे फेमस फूड माना जाता है, जो लोग इस पर निर्भर थे उनपर मंहगाई का सीधा असर पड़ सकता है।
मुंबई की पहचान वड़ा पाव की कीमत में इजाफा
मुंबई की पहचान कहे जाने वाले वड़ा पाव की कीमतों ने स्ट्रीट फूड प्रेमियों को चिंता में डाल दिया है। इसके साथ ही मुंबई में ज्यादातर वे लोग, जो दूसरे शहर से आकर अपना पेट पालते हैं, उनके लिए वड़ा पाव एक टाइम का खाना माना जाता है। अब उनकी जेब पर इसका सीधा प्रभाव दिखाई दे रहा है, लेकिन लोग अपनी जरुरत के लिए इसे खरीदने पर मजबूर हैं। पहले वड़ा पाव 15 से 20 रुपये में मिलता था, लेकिन अब वह 25 से 30 रुपये तक पहुंच गया है। इसका सबसे बड़ा कारण तेल और गैस के बढ़ते दाम के साथ-साथ बाकी के आवश्यक चीजों की कीमतों में इजाफा माना जा रहा है।
गैस सिलेंडर और कच्चे तेल के दाम में बढ़ोत्तरी बड़ा कारण
इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे आपसी तनाव के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर और कच्चे तेल के दाम में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। जिसकी वजह से इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। वड़ा पाव के साथ ही खाने-पीने की कई चीजों में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़त हुई है। रोज मॉर्निंग के ब्रेकफास्ट में यूज होने वाले ब्रेड के दाम में 5 रुपये की बढ़त हुई है। इसका सीधा असर सैंडविच बेचने और खाने वालों पर पड़ेगा।
बड़े स्तर पर है डिमांड
भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई जैसे बड़े शहर में FPJ के अनुसार, हर रोज करीब 10,000 से 20,000 लोग वड़ा पाव पर निर्भर रहते हैं। मुंबई में वड़ा पाव के लगभग 5000 से ज्यादा स्टॉल है, जिससे लगभग रोजाना 1.6 करोड़ का बिजनेस होता है। BMS.CO.IN की रिपोर्ट के अनुसार रोजना करीब 1 लाख से ज्यादा वड़ा पाव की खपत होती है। इन आंकड़ों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर रोज लाखों लोगों का पेट इससे जुड़ा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Windfall Tax: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर 5 गुना विंडफॉल टैक्स बढ़ाया
2026-10-16
-
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, RIL शेयरधारकों को बड़ा मौका
2026-10-15
-
वैश्विक गिरावट बेअसर! सेंसेक्स 570 अंक उछला, निफ्टी भी झूमा
2026-10-15
-
इंडिगो फ्लाइट में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, पावरबैंक बैन
2026-10-14
-
महंगाई का डबल अटैक! थोक दर 11.39% पर, बाजार से रसोई तक मार
2026-10-14
-
त्योहारी सीजन में धनवर्षा जारी, 7 लाख करोड़ पार होगा कारोबार
2026-10-14
-
सेबी की राहत: मार्च 2027 तक IPO साइज में 50% बदलाव की छूट
2026-10-14
-
मोदी की कनाडा यात्रा से पहले भारत-कनाडा CEPA पर तेज हुई वार्ता
2026-10-14
-
आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में मामूली गिरावट
2026-10-14
-
आईबीएम-एमईआईटीवाई की डील, डीप-टेक स्टार्टअप्स को मिलेगी उड़ान
2026-10-13
-
रुपये में गिरावट पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव थामने की तैयारी
2026-10-13
-
IMF का 7% ग्रोथ अनुमान: भारत की ताकत पर दुनिया का भरोसा
2026-10-13
-
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 10 हजार के पेमेंट पर ₹40 शुल्क
2026-10-13
-
सेमीकंडक्टर में लंबी सोच जरूरी, चिप्स ही भविष्य की बुनियाद
2026-10-13
-
होर्मुज संकट से खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था पर खतरा, तेल 95 डॉलर पार
2026-10-13