Stock Market: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार चौथे दिन तेज़ी के साथ खुला। ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे सकारात्मक संकेतों ने शुरुआती मूड को सपोर्ट दिया है। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे निशान पर की शुरुआत। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 114 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,861 और निफ्टी 39 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,859 पर था। शेयर बाजार खुलते ही टाटा और नेटवब और टाटा के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को संभालने का काम IT शेयर कर रहे थे। इस कारण निफ्टी आईटी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर था। निफ्टी ऑटो, निफ्टी कमोडिटीज़, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी PSU बैंक भी हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। इस बीच, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मीडिया और निफ्टी FMCG लाल निशान में थे।
लार्ज-कैप स्टॉक्स के साथ-साथ मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक्स भी थोड़ी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 16 पॉइंट्स बढ़कर 17,255 पर और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 11 पॉइंट्स बढ़कर 60,199 पर था। निफ्टी ने 39 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,859 पर कारोबार कर रहा था।
टाटा ग्रुप की बड़ी कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों में ज़बरदस्त तेज़ी देखी गई है। गुरुवार को BSE पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 11% से ज़्यादा बढ़कर 719 रुपये पर पहुंच गए। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर्स में पिछले 5 सालों में 578% से ज़्यादा की तेज़ी आई है। टाटा ग्रुप की इस बड़ी कंपनी ने अपने शेयर्स स्प्लिट भी किए हैं।
गुरुवार को टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन का मार्केट कैप 36,000 करोड़ रुपये के पार हो गया। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment) के शेयर पिछले 5 साल में 578 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 19 फरवरी 2021 को 105.59 रुपये पर थे। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर 19 फरवरी 2026 को 719 रुपये पर पहुंच गए हैं।
जबकि नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर (Netweb Share Price) 11% बढ़ गए क्योंकि कंपनी ने NVIDIA से चलने वाले ‘मेक इन इंडिया’ AI सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम लॉन्च किए। दरअसल "नेटवेब टेक्नोलॉजीज़ ने आज दुनिया के सबसे पावरफुल AI इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन में से एक — ‘मेक इन’ पेश करके भारत में कंप्यूटिंग के एक नए युग को शुरू किया।
इसके अलावा सेंसेक्स (Sensex) पैक में HCL टेक, टेक महिंद्रा, TCS, इंफोसिस, मारुति सुजुकी, TATA स्टील, NTPC, HUL और भारती एयरटेल बढ़त में रहे। जबकि इंडिगो, एशियन पेंट्स, ITC, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, BEL, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व गिरावट में रहे।
एशियाई मार्केट में तेज़ी बनी रही। टोक्यो, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता बढ़त में रहे। हांगकांग, ताइपे और शंघाई के मार्केट बंद रहे। बुधवार को US स्टॉक मार्केट बढ़त में बंद हुआ। कमोडिटी मार्केट बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक, WTI क्रूड 0.51 परसेंट बढ़कर 65.35 डालर प्रति औंस और ब्रेंट क्रूड 0.36 परसेंट बढ़कर 70.60 डालर पर कारोबार कर रहा था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कमोडिटी मार्केट में बढ़त की वजह अमेरिका और ईरान के बीच टकराव का बढ़ना है। इसके अलावा, फेड के रुख ने भी कमोडिटी मार्केट में खरीदारी को बढ़ावा दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान
डॉलर की मजबूती ने बिगाड़ा खेल, Gold-Silver की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशक सतर्क
कमजोर वैश्विक संकेतों से धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 75 हजार के नीचे फिसला
Share Market: शुरुआती उड़ान के बाद धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स लुढ़का; आईटी शेयरों ने दिखाई ताकत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना स्थिर, चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशक अलर्ट
इंडिगो की खराब सर्विस ने यात्रियों को रुलाया, डीजीसीए की चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे हालात
गिरावट से उबरा भारतीय बाजार: Sensex-Nifty ने दिखाई दमदार वापसी, IT शेयर बने हीरो
Gold की कीमतों में लौटी चमक, Silver ने फिर पकड़ी रफ्तार; वैश्विक संकेतों पर निवेशकों की नजर
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल अभी और होगा महंगा ? SBI की रिपोर्ट से मिल रहे बड़े संकेत