इंडिगो की खराब सर्विस ने यात्रियों को रुलाया, डीजीसीए की चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे हालात
खबर सार :-
IndiGo Aircraft Power Failure: देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस में हुई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यह फ्लाइट वडोदरा से दिल्ली जाने वाली थी, लेकिन टेक-ऑफ से कुछ देर पहले ही तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देते हुए फ्लाइट को डिले कर दिया गया, जिस कारण यात्रियों को आधे घंटे की परेशानी झेलनी पड़ी।
खबर विस्तार : -
IndiGo Aircraft Power Failure: इंडिगो एयरलाइंस (Indigo air line) की वरोडरा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट नंबर 6E657 में यात्रियों को आधे घंटे तक बिना बिजली और एसी के रहना पड़ा, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस में तमाम यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी, जिसके बाद केंद्र सरकार और डीजीसीए ने चेतावनी दी थी, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं।
क्या है मामला
इंडिगो (Indigo) एयरपोर्ट पर यात्रियों से भरे विमान में ग्राउंड पावर की तकनीकी खराबी के कारण अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे भयंकर गर्मी में यात्रियों को आधे घंटे तक बिना एसी और बिजली के रहना पड़ा। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट टेक-ऑफ में देरी हुई। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि ग्राउंड पुशबैक सिस्टम में खराबी के चलते एयरपोर्ट पर उसे बदलने के लिए कोई दूसरा इमरजेंसी उपकरण उपलब्ध नहीं था।
इंडिगो ने क्या कहा?
विमान में मौजूद यात्रियों का कहना है कि विमान के भीतर बाहर की तरफ से किसी तरह के हवा का आवागमन नहीं था, जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। इस बात की जानकारी जब इंडिगो तक पहुंची तो उसने असुविधा के लिए यात्रियों से माफी मांगी। विमान में मौजूद दूसरे यात्रियों ने शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें एयरलाइन स्टाफ की तरफ से किसी तरह की जानकारी न मिलने के कारण चिंता होने लगी। फिलहाल तकनीकी खराबी को लेकर अभी तक इंडिगो की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं दिया गया है।
आधे घंटे परेशान रहे लोग
वडोदरा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में रात 8:50 से 9:15 तक करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। चारो तरफ से बंद होने के कारण लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा। समय पर मौजूद फाइल, अखबार से खुद को हवा कर रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके कुछ समय बाद टेक्नीशियंस की टीम ने काम शुरु कर बिजली आपूर्ति को दोबारा चालू कर दिया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Windfall Tax: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर 5 गुना विंडफॉल टैक्स बढ़ाया
2026-10-16
-
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, RIL शेयरधारकों को बड़ा मौका
2026-10-15
-
वैश्विक गिरावट बेअसर! सेंसेक्स 570 अंक उछला, निफ्टी भी झूमा
2026-10-15
-
इंडिगो फ्लाइट में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, पावरबैंक बैन
2026-10-14
-
महंगाई का डबल अटैक! थोक दर 11.39% पर, बाजार से रसोई तक मार
2026-10-14
-
त्योहारी सीजन में धनवर्षा जारी, 7 लाख करोड़ पार होगा कारोबार
2026-10-14
-
सेबी की राहत: मार्च 2027 तक IPO साइज में 50% बदलाव की छूट
2026-10-14
-
मोदी की कनाडा यात्रा से पहले भारत-कनाडा CEPA पर तेज हुई वार्ता
2026-10-14
-
आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में मामूली गिरावट
2026-10-14
-
आईबीएम-एमईआईटीवाई की डील, डीप-टेक स्टार्टअप्स को मिलेगी उड़ान
2026-10-13
-
रुपये में गिरावट पर RBI की नजर, उतार-चढ़ाव थामने की तैयारी
2026-10-13
-
IMF का 7% ग्रोथ अनुमान: भारत की ताकत पर दुनिया का भरोसा
2026-10-13
-
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 10 हजार के पेमेंट पर ₹40 शुल्क
2026-10-13
-
सेमीकंडक्टर में लंबी सोच जरूरी, चिप्स ही भविष्य की बुनियाद
2026-10-13
-
होर्मुज संकट से खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था पर खतरा, तेल 95 डॉलर पार
2026-10-13