नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ नीति की नई घोषणाओं का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। आज कारोबार की शुरुआत से ही कारोबारी सतर्क मुद्रा में नजर आ रहे हैं, जिसके चलते शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। बाजार खुलने के बाद लिवाली के सहारे कुछ देर के लिए सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बनने लगा। आज सुबह 10 बजे तक कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.02 फीसदी की मजबूती और निफ्टी 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों में सुबह 10 बजे तक कोटक महिंद्रा, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर 3.67 फीसदी से लेकर 0.93 फीसदी तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं टाइटन कंपनी, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सिप्ला, सन फार्मास्यूटिकल्स और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 5.42 फीसदी से लेकर 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते देखे गए। अभी तक शेयर बाजार में 2,436 शेयरों में सक्रिय रूप से कारोबार हो रहा था। इनमें से 1,501 शेयर लाभ कमाकर हरे निशान में, जबकि 935 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। यही नहीं, सेंसेक्स में शामिल कुल 30 शेयरों में से 16 हरे निशान और 14 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान और 22 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
भारतीय शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई मंगलवार को 55.47 अंकों की कमजोरी के साथ 83,387.03 अंकों पर खुला। इसके बाद जोरदार लिवाली के चलते बीएसई सूचकांक हरे निशान में कारोबार करता नजर आया। हालांकि इसके बाद बिकवाली का दबाव बना और सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बाजार में लगातार लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 15.53 अंकों की बढ़त के साथ 83,458.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह एनएसई का निफ्टी भी आज 33.45 अंकों की गिरावट के साथ 25,427.85 अंक के स्तर पर कारोबार करने लगा। बाजार खुलते ही खरीदारों और विक्रेताओं के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसके चलते इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव आने लगा। लिवाली के सहारे यह सूचकांक 25,495.90 अंक तक उछला। वहीं बिकवाली के दबाव के चलते यह नीचे गिरकर 25,424.15 तक गया। निफ्टी 4 अंक की मामूली गिरावट के साथ 25,457.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा