नई दिल्लीः वैश्विक बाजार में गुरुवार को सकारात्मक संकेतों के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती स्थिति में कारोबार करने के बाद बंद हुए थे, लेकिन आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में कमजोरी बनी हुई है। यूरोपीय बाजार भी बढ़त बनी हुई है, पिछले सत्र के दौरान भी बढ़त के साथ ही बाजार बंद होने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में खरीदारी का माहौल बना हुआ है, इस कारण 9 में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,263.26 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,611.34 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में कमजोरी का रुख नजर आ रहा है, यह सूचकांक फिलहाल 0.21 प्रतिशत टूट कर 44,365.71 अंक पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार जोश बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत उछल कर 8,867.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 111.75 अंक की जोरदार मजबूती के साथ 7,878.46 अंक और डीएएक्स इंडेक्स 342.65 अंकों की बढ़त के साथ 24,549.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजार में गुरुवार को खरीदारी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। थाईलैंड स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,505 अंक के स्तर और निक्केई इंडेक्स 249.65 अंक की गिरावट के साथ 39,571.63 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,077.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,596.52 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने मजबूत छलांग लगाई और सूचकांक 1.01 प्रतिशत उछल कर 3,165.36 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,005.59 अंक, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,505.58 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 23,914.67 अंक के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01