नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। सोना आज 500 रुपये महंगा होकर 550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 100 रुपये की सांकेतिक तेजी देखने को मिल रही है। भाव में तेजी के चलते आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,840 रुपये से लेकर 98,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,600 रुपये से लेकर 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली तेजी के चलते आज दिल्ली सर्राफा बाजार में यह चमकदार धातु 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 98,990 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 98,840 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का खुदरा भाव 98,890 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 90,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 98,840 रुपये में बिक रहा है।
कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 98,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 98,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 90,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 98,990 रुपये और 22 कैरेट 90,750 रुपये प्रति में बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। यहां बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 98,840 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड