नई दिल्लीः सर्राफा बाजार में बुधवार का दिन स्वर्ण कारोबारियों के लिए मिला-जुला रहा। घरेलू सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख होने के कारण सोने की कीमतों में 600 रुपये से लेकर 660 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। जबकि, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,180 रुपये से लेकर 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। जबिक, 22 कैरेट सोना 90,000 रुपये से लेकर 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव स्थिर होने के कारण दिल्ली में ये चमकीली धातु आज भी 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है।
दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 98,330 रुपये और 22 कैरेट 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना 98,180 रुपये, अहमदाबाद में 98,230 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 98,180 रुपये तथा 22 कैरेट 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 98,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना बुधवार को 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यहां 22 कैरेट सोना 90,150 रुपये में बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,230 रुपये और जयपुर में 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर में 22 कैरेट सोना 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी क्रम में कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमतें गिरी हैं। इसलिए बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 98,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा