Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में अब तक 2,645 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
खबर सार :-
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में गत 24 जून को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
खबर विस्तार : -
काराकस: वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज ने बताया कि 24 जून को वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,645 हो गई है और 12,666 लोग घायल हुए हैं।
रोड्रिग्ज उस कमांड सेंटर के प्रमुख भी हैं जो अस्थायी कैंप बनाने का काम संभाल रहा है। शुक्रवार को टेलीग्राम पर दी गई जानकारी में उन्होंने बताया कि 6,462 लोगों को बचाया गया है और 86,117 परिवारों को मदद मिली है।
189 इमारतें ढहीं, 885 को नुकसान
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण 885 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और 189 इमारतें ढह गईं। इसके अलावा, अधिकारियों ने आपदा से प्रभावित लोगों के रहने के लिए 59 अस्थायी कैंप बनाए हैं।
आफ्टर शॉक के 890 मामले दर्ज
रोड्रिग्ज ने कहा कि शक्तिशाली भूकंप आने के बाद से वेनेजुएला में 890 आफ्टर शॉक (भूकंप के बाद के झटके) दर्ज किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए देशभर में 3,305 अंतरराष्ट्रीय बचाव कर्मी और 29,567 आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मी तैनात किए गए हैं।
25 अस्थायी कैंपों में मिल रही मदद
इससे पहले, रोड्रिग्ज ने स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और अग्निशमन कर्मियों से भूकंप के कारण आवास की समस्याओं को हल करने के लिए 'पैट्रिया' प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करने को कहा था। उन्होंने बताया कि 25 अस्थायी कैंप काम कर रहे हैं, जिनमें ला गुएरा में 13, काराकस में आठ, मिरांडा में दो, काराबोबो में एक और यारकुय में एक कैंप शामिल है। रोड्रिग्ज ने कहा कि अधिकारी कैंप तैयार करने और प्रभावित लोगों को वहां स्थानांतरित करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने 24 जून को देश में आए शक्तिशाली भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। रोड्रिग्ज ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पीड़ितों की याद में, मैंने बुधवार शाम 6:00 बजे (स्थानीय समय) से सात दिन के राष्ट्रीय शोक की अवधि घोषित करने का निर्णय लिया है। गहरे दुख की इस घड़ी में, हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं और उनके साथ रहने और उनकी रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं। खतरनाक भूकंपों के कारण हुई जान-माल की हानि से वेनेजुएला तबाह हो गया है।"
71 पुर्तगाली नागरिकों की मौत, कई लापता
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार तक भूकंप में कम से कम 1,943 लोगों की मौत हो चुकी थी और 10,500 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे पहले, पुर्तगाल सरकार ने वेनेजुएला में आए भूकंप के पीड़ितों खासकर पुर्तगाली नागरिकों और पुर्तगाली मूल के लोगों के लिए रविवार (5 जुलाई) को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाने की घोषणा की थी। पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार, मरने वाले पुर्तगाली नागरिकों और पुर्तगाली मूल के लोगों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है, जिनमें 11 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 71 लोग अभी भी लापता हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Pakistan Bus Accident: खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हादसा, 80 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 40 की मौत
2026-07-03
-
क्यूबा के डिप्लोमैट का दावा-अमेरिका दूसरे देशों पर क्यूबा को अलग-थलग करने के लिए डाल रहा है दबाव
2026-07-03
-
2026-07-03
-
यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर रूस ने रातभर दागीं मिसाइलें, 13 की मौत, 90 से ज्यादा लोग घायल
2026-07-02
-
2026-07-01
-
अफगानिस्तान का दावा, पाकिस्तान स्थित आईएसआईएस ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
2026-07-01
-
उत्तर कोरियाई युद्धबंदियों पर अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत समाधान चाहते हैं दक्षिण कोरिया और यूक्रेन
2026-06-30
-
भारत में निवेश और सहयोग के बहुत सारे मौके
2026-06-30
-
US President Trump का दावा, ईरान परमाणु हथियार छोड़ने पर सहमत
2026-06-30
-
भारत-अमेरिका संबंधों को व्यापार समझौते से मिली नई रफ्तार, एआई और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर
2026-06-30
-
2026-06-29
-
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, महिलाओं-बच्चों समेत 36 लोगों की मौत, 163 घायल
2026-06-29
-
दक्षिण कोरिया में गर्मी ने तोड़े रिकाॅर्ड, पहली बार पूरे सोल के लिए हीटवेव अलर्ट जारी
2026-06-29
-
PM Modi को मिला एक और सर्वोच्च सम्मान, सेशेल्स में 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से किया सम्मानित
2026-06-28
-
Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं
2026-06-28