दक्षिण अफ्रीका : घर के अंदर पार्टी में बरसाई गोलियां, 11 लोगों की मौत

खबर सार :-

दक्षिण अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी क्वाजुलु-नटाल प्रांत के क्वामाखुथा में गोलीबारी में ग्यारह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।
दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

खबर विस्तार : -

जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका के एक घर में अंदर पार्टी चल रही थी। इसमें अचानक तीन लोग पहुंचे और उन्होंने हथियारोें के दम पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। यह 13 लोगों को लगीं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के मूल कारणों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। फिलहाल, पुलिस ने यह खुलासा किया है कि दक्षिण पूर्वी क्वाजुलु-नटाल प्रांत के क्वामाखुथा में गोलाबारी हुई है। इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जबकि 11 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

अस्पताल ले जाने के दौरान एक के बाद एक मौत होती रही

इस संबंध में दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा द्वारा एक बयान जारी किया गया है। इसके अनुसार, मंगलवार की रात को टाउनशिप इलाके में एक घर के अंदर पार्टी चल रही थी। इसमें रात के समय लोग पार्टी का आनंद उठा रहे थे। अचानक तीन लोग वहां आ धमके और उन्होंने पुरुषों व एक महिला को गोली मार दी। गोलियां चलाते समय उन्होंने तनिक भी इंतजार नहीं किया। लोग धड़ाधड़ जमीन पर गिरते चले गए। चारों ओर खून बिखर गया। इस खबर के संबंध में एक चीनी न्यूज़ एजेंसी ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है।

इसमें 10 लोगों की मौत की जानकारी दी। इसके अलावा एक महिला की भी मौत मौके पर बताई है। रिपोर्ट में बताया गया कि अस्पताल ले जाने के दौरान एक के बाद एक मौत होती रही। कुल मृतकों की संख्या 11 बताई गई है। वहीं राज्य की पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए शहर में नाकेबंदी कर रखी है। एसएपीएस की कार्यवाहक राष्ट्रीय आयुक्त पुलेंग डिंपिने ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए 72 घंटे की ट्रैकिंग चलाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि अभियान के रूप में इसको लागू किया जाए।

उन्होंने एक बयान भी जारी किया है, जिसमें कहा है कि पुलिस को निर्णायक रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की भी लापरवाही की जगह नहीं दी जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा है कि उपलब्ध संसाधनों को जुटना चाहिए और जिम्मेदार लोगों को तब तक पीछा करना चाहिए, जब तक उन्हें अदालत तक नहीं पहुंचा दिया जाता है। यद्यपि इसके बारे में किसी प्रकार की ना तो पुष्ट की गई ना ही आगे जानकारी दी गई है।

एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम के जरिए भी इलाज चल रहा

गोलाबारी के पीछे के मकसद के बारे में अभी तक किसी प्रकार से पुष्टि नहीं की गई है। यह भी नहीं बताया गया है कि यह लोग किधर से आए थे और किन इरादों से हमलावर हुए। दक्षिण अफ्रीकी प्रसारण निगम ने भी इस संबंध में एक रिपोर्ट दी है। इसमें वह एयरपोर्ट इलाके में ईस्ट स्टेट पार्क के पास गोलाबारी में आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी है। हमले में 30 साल के एक व्यक्ति को काफी गोलियां लगी हैं। क्राइम इंटेलिजेंस डिवीजन के रडार पर थे।

बताया जा रहा है कि एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम के जरिए भी इलाज चल रहा है, लेकिन अपनी चोटों के कारण लोग दम तोड़ रहे हैं। सड़क पर कई गोलियां के धोखे पाए गए हैं। इस दौरान जब गोलाबारी चल रही थी, तब एक गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है। बहरहाल, जिस तरह से आरोपी हमलावर हुए हैं, उस आधार पर कहा जा सकता है कि पुलिस ने अब तक काफी देर कर दी है। आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में सनसनी, पत्नी, बेटा और दो पुजारियों की हत्या, आरोपी ढेर

अन्य प्रमुख खबरें