आजमगढ़ में सनसनी, पत्नी, बेटा और दो पुजारियों की हत्या, आरोपी ढेर
खबर सार :-
आजमगढ़ की सनसनीखेज वारदात में पत्नी, बेटा और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया गया।
खबर विस्तार : -
अहरौला, आजमगढ के थाना क्षेत्र शंभूपुर गहजी गांव में मंगलवार की शाम पूजा-पाठ के दौरान छोटी सी बात बढ़ती चली गई। विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें चार लोगों की जान चली गई। आरोपी ने अपनी पत्नी और पूजा करा रहे दो पुरोहितों को गोली मार दी। इसके बाद वह अपने आप को बचाने के लिए अपने आठ वर्षीय पुत्र शौर्य, नौ वर्षीय पुत्री परी और छह माह की बच्ची को ढाल बना रहा था। देर रात करीब 12.55 बजे एटीएस के साथ मुठभेड़ की जानकारी पुलिस दे रही है। हत्यारोपित को कई गोली लगी हैं। पुलिस ने घायल बेटे को इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उधर, इलाज के दौरान आरोपित की भी मौत हो गई।
पुजारी का बेटा दीवार कूदकर भागा
गोली मारने के बाद मासूम बच्चों को लेकर मकान के एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पूजा करा रहे एक पुजारी का बेटा किसी तरह से अपनी जान बचाकर दीवार कूदकर भागा। इसने पास पड़ोस के लोगों कोे जानकारी दी। इनकी सूचना पर डीआइजी सुनील कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार समेत छह थानों की पुलिस शाम को ही मौके पर पहुंच गइ। घटना वाले मकान को चारों तरफ से घेर लिया। इस घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौके पर एनएसजी और एटीएस बुलानी पड़ी। घटना स्थल पर अंधेेरा हो चुका था।
देर शाम तक पुलिस आरोपित से दरवाजा खुलवाने के लिए कहती रही। उसने अपनी पिस्टल का इस्तेमाल किया था। सात घंटे तक यही सब चलता रहा। इसमें पुलिस के अनुसार पिस्टल में छह गोलियां थीं। पुलिस इसीलिए बच्चों के कमरे में होने के कारण सतर्कता से कार्रवाई कर रही थी। चारों ओर भीड़ थी। रात के दस बज चुके थे।
बच्चों और मां को मार देने की धमकी देता रहा
अंदर से छोटी बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। बहुत समझाने के बाद भी आरोपित ने दरवाजा नहीं खोला। वह बच्चों को मार देने और मां को भी मार देने की धमकी देता रहा। इस दौरान उसने अपने एक बेटे को गोली मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, इसके बाद दौरान एडीजी वाराणसी जोन के कहने पर दरवाजा तोड़ दिया गया। देर रात करीब 12.55 बजे एटीएस के साथ मुठभेड़ की जानकारी पुलिस दे रही है। हत्यारोपित को कई गोली लगी हैं। पुलिस ने घायल बेटे को इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उधर, इलाज के दौरान आरोपित की भी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : जमुई में नाबालिग लड़की से बदसलूकीः पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर
अरविंद घर लौटा तो पूजा देख आग बबूला हो गया
इस मामले में स्थानीय लोगों के बताया कि शंभूपुर गहजी निवासी अरविंद सिंह के घर पर कई दिनों से पूजा कराई जा रही थी। उसकी मां शमला देवी और पत्नी बबीता घर शांति पूजा की पक्षधर थीं। अरविंद इसका विरोध कर रहा था। शाम को जब अरविंद घर लौटा तो पूजा देखते ही आग बबूला हो गया। बताया जाता है कि अरविंद करीब चार माह से डिस्टर्ब चल रहा था। इसीलिए उसकी पत्नी और मां ने घर में पांच दिवसीय पूजा शुरू कराई थी। मंगलवार को पूजा का चौथा दिन था। पूजा होते देखकर उसने अपनी पत्नी से मारपीट शुरू कर दी।
धार कार्ड मांगते हुए पुजारियों को गाली देनी शुरू कर दी। पूजा करा रहे 60 वर्षीय महेंद्र पाठक, 50 वर्षीय अखिलेश मिश्रा पर उसने अपनी पिस्टल से गोली मार दी। इसी बीच अखिलेश मिश्रा के 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु मिश्रा को गालियां दीं। आरोप है कि उसे भी मारने के लिए दौडा़, लेकिन वह दीवार जंप कर किसी तरह से भाग निकला। पत्नी बबीता और दो पुजारियों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले उसकी मां शमला देवी ने समझाने की कोशिश की। यह भी कहा कि गोली मारनी है तो पहले मुझे मारो। इस दौरान हंगामा बढ़ने पर पूजा में बैठी परिवार की 22 वर्षीय भतीजी वर्षा सिंह, 17 वर्षीय रिया और मां शमला देवी किसी तरह से बाहर निकलीं। जब वह घर के कमरे में था।
आरोपी के पास 6 राउंड की रिवॉल्वर थी
एडीजी ने बताया कि बाहर पुलिस बच्चों को बचाने की कोशिश कर रही थी। तभी अंदर से फायरिंग की आवाज आई। उसके बाद पुलिस के पास कोई ऑप्शन नहीं था। तुरंत स्टन ग्रेनेड और टीयर ग्रेनेड का इस्तेमाल कर के और दरवाजा तोड़कर पुलिस की टीम अंदर गई। आरोपी के पास 6 राउंड की रिवॉल्वर थी, उसने सारी खाली कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की टीम को भी तीन-चार राउंड फायर करने पड़े। आरोपी की बड़ी बेटी को अपनी शील्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहा था और छोटी बेटी उसके हाथ से फिसलकर गिर गई थी।
यह भी पढ़ें : आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर, पूजा करने आए 2 पंडितों समेत पत्नी की गोली मारकर हत्या; बच्चों के साथ घर में बंद आरोपी
अन्य प्रमुख खबरें
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29
-
लखनऊ: महिला की नृशंस हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
2026-09-29
-
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज की रासुका हिरासत रद्द की
2026-09-29
-
प्रयागराज में 1 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
2026-09-28
-
ऑपरेशन डिजिटल कवच: साइबर ठगी में ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट्स का खुलासा
2026-09-28
-
महिला पहलवानों की याचिका: बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, 9 अक्टूबर को सुनवाई
2026-09-28