Philippines Earthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें ढही, सुनामी की चेतावनी
खबर सार :-
Philippines Earthquake: फिलीपींस में आए 7.8 तीव्रता के ज़बरदस्त भूकंप से पूरे इलाके में दहशद फैल गई । भूकंप के झटकों के बाद तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है, जबकि एजेंसियां संभावित नुकसान और समुद्र के जलस्तर पर नज़र रख रही हैं। साथ ही फिलीपींस और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है।
खबर विस्तार : -
Philippines Earthquake: फिलीपींस के मिंडानाओ (Mindanao) में सोमवार सुबह भूकंप के ज़ोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। यह इतना शक्तिशाली था कि कई इमारतें ढह गईं। भूकंप के बाद फिलीपींस-इंडोनेशिया (Indonesia) और जापान (Japan) के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जबकि USGS ने इसकी गहराई 55 किलोमीटर दर्ज की।
Philippines Earthquake: भूकंप से कई इमारतें गिरीं
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप सुबह 5:07 बजे (भारतीय समयानुसार) आया। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप (Mindanao) पर जनरल सैंटोस शहर से लगभग 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपींस पुलिस की माने तो भूकंप से अब तक तीन लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 37 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं; इनमें ज़्यादातर दुकानें, ऑफिस और व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं। पैसिफिक सुनामी वार्निंग (Tsunami Warning) सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने का खतरा है।
फिलीपींस पुलिस के अनुसार, कई इमारतें प्रभावित हुई हैं और राहत व बचाव कार्य जारी हैं। शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई। झटके इतने तेज़ थे कि लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर सड़कों पर निकल आए। जनरल सैंटोस शहर प्रशासन ने तस्वीरें जारी की हैं जिनमें दुकानों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Tsunami Warning: इंडोनेशिया-जापान के लिए सुनामी की चेतावनी
भूकंप का असर फिलीपींस और जापान तक महसूस किया गया। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। मनाडो शहर के निवासियों ने बताया कि झटके काफी तेज़ थे। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी, BMKG ने अपने उत्तर-पूर्वी तट के लिए सुनामी (Tsunami) की चेतावनी जारी की है। मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों में भी एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इबाराकी प्रान्त से लेकर ओकिनावा प्रान्त तक के दक्षिणी तटीय इलाकों के लिए सुनामी की सलाह जारी की है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने गुआम के लिए भी चेतावनी जारी की है। हालांकि, अमेरिकी एजेंसियों ने साफ़ किया है कि अमेरिका और कनाडा के प्रशांत तटों पर सुनामी का कोई ख़तरा नहीं है। हवाई के लिए भी किसी ख़तरे की पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को भारत समेत कई देशों में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता वाला यह भूकंप भारत के साथ-साथ नेपाल, चीन और भूटान में भी महसूस किया गया। भारत में इसका असर असम और बंगाल के कुछ हिस्सों में देखा गया। भूकंप का केंद्र भूटान में था।
ये भी पढ़ेंः- Japan Earthquake: जापान में सुबह-सुबह 6.2 तीव्रता का आया भूकंप, पीएम ने कहा- रहें अलर्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश कर रहा अमेरिका, पता बताने वाले को दस करोड़ का इनाम
2026-09-29
-
अमेरिकी सेना और सहयोगी देशों के लिए मिसाइल उत्पादन का दिया कॉन्ट्रैक्ट
2026-09-29
-
Jinping के साथ China को weapons बेचने की बिक्री पर कोई चर्चा नहीं हुई: Trump
2026-09-29
-
नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 लोगों की मौत, राहत जारी
2026-09-28
-
बांग्लादेश में बढ़ रहा खसरे का प्रकोप, 24 घंटों में 9 बच्चों की मौत
2026-09-28
-
मेक्सिको में ‘पोलो’ तूफान की चेतावनी, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा
2026-09-28
-
भारतीय आसमान में जुट रही हैं सात देशों की वायु सेनाएं, अब होगा हवाई शक्ति का प्रदर्शन
2026-09-27
-
भारत के साथ युद्ध अभ्यास के लिए उत्साहित है फ्रांस, बोला. भारतीय राफेल के साथ मजा आएगा
2026-09-26
-
एक आतंकवादी देश कहकर, विदेश मंत्री जयशंकर ने की पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद
2026-09-25
-
अमेरिका में पेश किया गया ग्रीन कार्ड की व्यवस्था में बदलाव वाला बिल
2026-09-25
-
उत्तर कोरिया ने किया उन्नत 240 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण
2026-09-24
-
व्हाइट हाउस में होगी डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात
2026-09-24
-
दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
2026-09-23
-
Sri Lanka : ईस्टर बम धमाकों में 15 दोषियों को 200 से 260 साल तक की सजा
2026-09-23
-
tarang shakti - 2026 : भारत आएंगे अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान, फ्रांस के राफेल भी आएंगे नजर
2026-09-22