प्योंगयांग ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, प्रक्षेपण पर दक्षिण कोरिया, अमेरिका, जापान ने साझा की सूचनाएं
खबर सार :-
उत्तर कोरिया के कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण को लेकर दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के वरिष्ठ अधिकारियों ने मिसाइल प्रक्षेपण से जुड़ी सूचनाएं साझा की हैं। उत्तर कोरिया ने वॉनसाल इलाके से दो बैलिस्टिक मिसाइलें ईस्ट सी की ओर दागी थीं।
खबर विस्तार : -
सोल: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। उत्तर कोरिया की ओर से दो कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान तीनों देशों ने मिसाइल प्रक्षेपण से जुड़ी सूचनाएं साझा की और आगे के हालात पर समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार, कोरियाई प्रायद्वीप नीति के महानिदेशक बाक योंग-जिन ने अमेरिका के पूर्वोत्तर एशिया मामलों के उप सहायक सचिव डेविड वाइलजोल और जापान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ताकाशी अरियोशी से बातचीत की।
इस साल यह उत्तर कोरिया का 14वां बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण है
उत्तर कोरिया ने रविवार को कुछ घंटों के अंतराल पर वॉनसान इलाके से दो मिसाइलें ईस्ट सी की ओर दागी थीं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के अनुसार, पहली मिसाइल ने करीब 450 किलोमीटर और दूसरी ने 600 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की। योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के मुताबिक, यह इस साल उत्तर कोरिया का 14वां बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण है। इससे पहले 12 सितंबर को भी प्योंगयांग ने इसी इलाके से कई कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं।
सैन्य अभ्यासों का उत्तर कोरिया ने किया विरोध
ताजा प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में अमेरिका के नेतृत्व में सैन्य गतिविधियां जारी हैं। अमेरिकी नौसेना के 7वें बेड़े के नेतृत्व में ‘पैसिफिक वैनगार्ड’ अभ्यास चल रहा है। उत्तर कोरिया के मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "ऐसे सैन्य अभ्यासों को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए इसका विरोध करता है। मिसाइल प्रक्षेपण से दो दिन पहले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने इस सैन्य अभ्यास की आलोचना की थी और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हैं ऐसे प्रक्षेपण
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा, "तीनों देशों के अधिकारी उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण की स्थिति में सूचनाओं और आकलनों को तेजी से साझा करने के लिए संपर्क व्यवस्था बनाए हुए हैं। सोल ने प्योंगयांग से बैलिस्टिक मिसाइल गतिविधियां रोकने का आग्रह करते हुए कहा है कि ऐसे प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हैं। दक्षिण कोरिया ने रविवार के प्रक्षेपण के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय की आपात बैठक भी बुलाई। इसमें रक्षा मंत्रालय और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अधिकारियों ने स्थिति और संभावित सुरक्षा प्रभावों की समीक्षा की।
प्योंगयांग की सैन्य गतिविधि ने बढ़ाई क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता
यह प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र और अमेरिका-चीन शिखर बैठक से पहले हुआ है। ऐसे समय में प्योंगयांग की सैन्य गतिविधि ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ बातचीत फिर शुरू करने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षणों के बीच संभावित कूटनीतिक संपर्क की राह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। रविवार को दागी गई मिसाइलों को लेकर उत्तर कोरियाई न्यूज एजेंसी केसीएनए ने कोई खबर नहीं प्रकाशित की है।
ये भी पढ़ें- यमन में लड़ाई तेज, पेजेश्कियान से मिलने को ट्रंप तैयार!
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूयॉर्क में शी जिनपिंग से हो सकती है ट्रंप की मुलाकात
2026-09-21
-
हिमालयी क्षेत्र में झीलों की स्थिति पर नेपाल-चीन करेंगे तकनीकी स्टडी
2026-09-21
-
बांग्लादेश में सिलेंडर फटने से लगी fire, 6 की मौत, 25 injured
2026-09-21
-
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए नेपाल में बना नया विभाग
2026-09-20
-
नेपाल में बाढ़ के बाद अब हैजा का खतरा, नुवाकोट में वैक्सीन अभियान शुरू
2026-09-20
-
रूस ने यूक्रेन के मठ को बनाया निशाना, धर्मगुरु की मौत
2026-09-20
-
चीन में AI के बढ़ते इस्तेमाल से युवाओं की नौकरियों पर मंडराया खतरा
2026-09-20
-
उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी के प्रस्ताव को किया खारिज
2026-09-19
-
Donald Trump ने फिर से लागू की 100,000 डॉलर की H-1B Visa फीस
2026-09-19
-
ट्रंप ने रूस प्रतिबंध विधेयक पर हस्ताक्षर किए, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ की तैयारी
2026-09-19
-
गैस संकट से जूझ रहा बांग्लादेश, उद्योगों पर भी पड़ रहा असर
2026-09-18
-
'खैबर पख्तूनख्वा' में जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद में जोरदार धमाका, 15 की मौत
2026-09-18
-
नेपाल में बाढ़ के कारणों का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, समिति गठित
2026-09-16
-
अवामी लीग के 7 लोगों को मौत की सजा, पार्टी का आरोप.अदालतें बनी हैं बंधक
2026-09-16
-
पड़ोसी देशों तक जाएगी भारतीय रेल, पूर्वोत्तर रेलवे बढ़ा रहा नेटवर्क
2026-09-15