Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

खबर सार :-

Japan Earthquake: हाल ही में जापान में कई भूकंप आए हैं, जिनमें गुरुवार को आया 7.2 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी है कि और भी भूकंप आ सकते हैं।
Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

खबर विस्तार : -

Japan Earthquake: जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि रविवार सुबह जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में इवाते प्रान्त में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों के बाद इवाते और आसपास के प्रांतों के कुछ हिस्सों में धरती हिल गई। हालांकि, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 5:21 बजे इवाते के पूर्वी तट से दूर लगभग 40 किलोमीटर की गहराई पर आया। दूसरी ओर, वेनेज़ुएला में आए भूकंप के बाद वहां मरने वालों और लापता लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

Japan Earthquake: सुनामी का खतरा नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:25 बजे इवाते प्रान्त के तट के पास भूकंप आया। इसका केंद्र लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) की गहराई पर था। आओमोरी प्रान्त और आसपास के अन्य इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। जापान में भूकंप और सुनामी का खतरा बना हुआ है। हाल ही में देश में कई भूकंप आए हैं, जिनमें गुरुवार को आया 7.2 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप उसी इलाके के पास आया जहां रविवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि आगे भी भूकंप आ सकते हैं। शुक्रवार को यामानाशी प्रान्त जो माउंट फ़ूजी के पास और टोक्यो के पश्चिम में स्थित है और उसके आस-पास के इलाकों में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके अलावा, गुरुवार को उत्तर-पूर्वी जापान में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम चार लोग घायल हो गए थे।

6 से कम तीव्रता वाला भूकंप कितना खतरनाक

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने हाशिकामी टाउन में 6 की ऊपरी-स्तर की तीव्रता और हाचिनोहे शहर में 6 की निचली-स्तर की तीव्रता दर्ज की; ये दोनों जगहें आओमोरी प्रान्त में हैं। एजेंसी ने बताया कि 6 से कम तीव्रता का मतलब है कि खड़े रहना मुश्किल हो सकता है, फर्नीचर जैसी चीज़ें गिर सकती हैं और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः- Venezuela Earthquake: धरती हिली लेकिन महिला की हिम्मत नहीं, चारों तरफ मलबा और मौत के मंजर के बीच गूंजी किलकारी, वेनेजुएला भूकंप में मां ने बच्चे को दिया जन्म

अन्य प्रमुख खबरें