दिवंगत अमेरिकी सीनेटर के स्मृति कार्यक्रमों में शिरकत करने अमेरिका जाएंगे इजरायली पीएम नेतन्याहू, ट्रंप से मुलाकात का कार्यक्रम तय नहीं!
खबर सार :-
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। इजरायली पीएम अमेरिका के दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के स्मृति कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस यात्रा में इजरायली पीएम की मुलाकात यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप से होगी अथवा नहीं, अभी यह तय नहीं है। ईरान के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद इजरायली पीएम की यह पहली अमेरिकी यात्रा है। इससे पहले फरवरी 2026 में नेतन्याहू ने अमेरिका की यात्रा की थी।
खबर विस्तार : -
तेल अवीव: अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता न होने से युद्ध दोबारा शुरू हो गया है। ईरान के साथ दोबारा संघर्ष शुरू होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहली बार अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा में उनकी मुलाकात यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप से होगी अथवा नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी साझा की है। अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शनिवार को अमेरिका की यात्रा पर रवाना होंगे। अधिकारी के अनुसार, नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करना चाहते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों नेताओं के बीच बैठक होगी अथवा नहीं।
दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के स्मृति कार्यक्रमों में शामिल होंगे नेतन्याहू
द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू अमेरिका के दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के स्मृति कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्राहम इजरायल के प्रमुख समर्थकों में से एक थे, और शनिवार को उनका निधन हो गया था। हालांकि, उनके अंतिम संस्कार की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि नेतन्याहू और ट्रंप के बीच किसी बैठक का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। अगर नेतन्याहू की यह यात्रा तय होती है, तो ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली अमेरिका यात्रा होगी। उनकी पिछली यात्रा फरवरी के मध्य में हुई थी, जो अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने से कुछ सप्ताह पहले की बात है।
फरवरी 2026 में अमेरिका की यात्रा पर गए थे नेतन्याहू
फरवरी 2026 में वो अमेरिका गए थे। ट्रंप और उनके बीच मुलाकात हुई थी जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह अब भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए उसके साथ समझौते की संभावना तलाश रहे हैं। यह बयान नेतन्याहू के साथ तीन घंटे की बैठक के बाद आया था, जिसमें माना गया था कि इजरायली प्रधानमंत्री अमेरिका से ईरान के खिलाफ और अधिक सख्त सैन्य कार्रवाई की मांग करेंगे। ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद नेतन्याहू की व्हाइट हाउस की छठी यात्रा बिना किसी सार्वजनिक बयान के समाप्त हुई थी। इस अचानक आयोजित बैठक के नतीजों की जानकारी ट्रंप ने ऑनलाइन पोस्ट के जरिए दी थी।
ईरान पर हमला करने से पहले दोनों नेताओं की हुई थी मुलाकात
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इसके अलावा कुछ भी निश्चित रूप से तय नहीं हुआ कि मैंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान के साथ बातचीत जारी रहनी चाहिए, ताकि यह देखा जा सके कि कोई समझौता हो सकता है या नहीं। उन्होंने आगे कहा, "अगर ऐसा संभव होता है, तो मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि यह मेरी प्राथमिकता होगी। अगर ऐसा नहीं होता, तो हमें देखना होगा कि इसका परिणाम क्या होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उत्तर कोरिया ने किया 16वां बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
2026-10-13
-
पनामा में एक बार फिर डोली धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत
2026-10-13
-
अगले महीने ट्रंप आसियान और एपेक शिखर सम्मेलनों में होंगे शामिल
2026-10-12
-
आईआरजीसी की चेतावनी, अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम बंद न करें जहाज
2026-10-12
-
सात शर्तों पर वॉशिंगटन के जवाब से संतुष्ट नहीं ईरान
2026-10-12
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05