ईरानी संसद में होर्मुज से दुश्मन जहाजों को रोकने वाला बिल पेश, नियमों को तोड़ने पर लगेगा 20 प्रतिशत जुर्माना
खबर सार :-
होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के आवागमन के लिए ईरानी संसद में ड्राफ्ट बिल पेश किया गया। इस बिल में कुछ जहाजों पर रोक के साथ नियम तोड़ने पर 20 प्रतिशत तक जुर्माने का भी प्रावधान है।
खबर विस्तार : -
तेहरान: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों के आवागमन के लिए ईरानी सांसदों ने एक बिल ड्राफ्ट तैयार किया है। हालांकि यह बिल अभी ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के पास समीक्षा में है। ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से ट्रैफिक को रेगुलेट करने के लिए ईरानी सांसदों ने एक बिल का ड्राफ्ट तैयार किया है। इस बिल में कुछ जहाजों पर रोक के साथ नियम तोड़ने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। वहीं, इस बिल से अलग ईरान होर्मुज स्ट्रेट के जरिए कामर्शियल शिपिंग को लेकर ओमान से बातचीत कर रहा है। इससे पहले पेश किए गए बिल में यह प्रावधान किया गया था कि ईरान, अमेरिका-इजरायल समेत जिन अन्य देशों को अपना दुश्मन मानता है, उन देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से आवागमन पर रोक लगा दी जाएगी।
पाबंदियों के उल्लंघन पर लगेगा 20 फीसदी तक जुर्माना
फार्स न्यूज के अनुसार, नए प्रस्ताव में दायरा बढ़ा दिया है। इसमें कहा गया कि इजरायली जहाजों और दूसरे देशों और कंपनियों से जुड़े मिलिट्री या सिविलियन कार्गो को भी मुआवजा मिलने तक ट्रांजिट से रोक दिया जाएगा। फार्स न्यूज ने कहा कि पाबंदियों का उल्लंघन करने पर जहाज के कार्गो की कीमत का 20 फीसदी तक जुर्माना लगाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, जिन जहाजों को स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत है, उनसे ईरानी सरकार सुरक्षित नेविगेशन के खर्च को कवर करने के लिए नेविगेशन सर्विस फीस लेगी। जहाजों को यह फीस ईरानी करेंसी में देनी होगी।
नए बिल में प्रस्तावित पाबंदियों को और ज्यादा जहाजों तक गया बढ़ाया
गौरतलब है कि इस बिल का ड्राफ्ट बनाने की कोशिश की घोषणा सबसे पहले मार्च में ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने की थी। अगले महीने, एक ड्राफ्ट जारी किया गया जिसमें ईरान के दुश्मन माने जाने वाले देशों के जहाजों को टारगेट किया गया था और छूट की भी संभावना थी। बिल के नए वर्जन में प्रस्तावित पाबंदियों को और ज्यादा जहाजों तक बढ़ाया गया और इसमें कार्गो भी शामिल है। बीते दिनों ईरानी मीडिया ने जानकारी दी थी कि ईरान और ओमान होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए सहमत हो गए हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने बुधवार को बताया कि दोनों देशों के बीच होने वाली यह डील अंतिम चरण में है।
ईरान और ओमान जल्द जारी कर सकते हैं संयुक्त बयान
ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, इस्माइल बाघेई ने कहा कि मस्कट और तेहरान पहले ही होर्मुज स्ट्रेट में नौवहन मार्ग के लिए भौगोलिक निर्देशांक (जियोग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स) पर सहमत हो चुके हैं। संयुक्त बयान की समीक्षा और मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यदि कोई बाहरी पक्ष इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करता है तो संयुक्त बयान जल्द जारी किया जा सकता है। यह बयान दोनों देशों के बीच हुई वार्ताओं में सहमत प्रमुख बिंदुओं और विचारों पर आधारित होगा, हालांकि इस समझौते की स्थिति को लेकर ओमान की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं की गई है। तस्त्रीम न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ईरान, अपने नियंत्रण वाले शिपिंग लेन के माध्यम से खाड़ी में प्रवेश करने वाले समुद्री यातायात की निगरानी करेगा। साथ ही बाहर जाने वाले जहाजों पर भी उसकी नजर रहेगी और सुरक्षा तथा नौवहन की रक्षा के लिए आवश्यक हस्तक्षेप करने का अधिकार भी उसके पास होगा।
ये भी पढ़ें-होर्मुज जलडमरू मध्य क्षेत्र में अमेरिका-ईरान आमने-सामने, बिना, टैक्स दिए नहीं जा पाएंगे इजराइल और अमेरिका के जहाज
अन्य प्रमुख खबरें
-
थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 8 की मौत
2026-08-07
-
पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल 8 अगस्त से
2026-08-07
-
कांगो में इबोला का बढ़ रहा प्रकोप, अब तक 330 बच्चों की मौत
2026-08-07
-
अमेरिका के खिलाफ मसौदा तैयार कर रहा ईरान, होर्मुज जलडमरू मध्य का डोनाल्ड छोड़ दें प्लान
2026-08-07
-
हूती के हमले में यमन के 45 सैनिकों की मौत, सैकड़ों घायल
2026-08-07
-
यूक्रेन ने रूस की दो तेल रिफाइनरी पर हमला करने का किया दावा
2026-08-06
-
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की लंदन तक हो रही थू-थू
2026-08-06
-
2000 युवा करेंगे मोहन भागवत से संवाद, विश्व को एकजुट करने की सुझाऐंगे तरकीब
2026-08-06
-
दिसंबर में अपने देश वापस लौटेंगी बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना
2026-08-05
-
दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी की लहर, हीटवेव से 21 लोगों की मौत
2026-08-05
-
बलूच में अपना दबाव बढ़ाने के लिए कर रही खूनखराबा
2026-08-05
-
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर रातभर मिसाइलें दागीं, 17 की मौत
2026-08-05
-
चीन को आर्थिक एवं सामरिक फायदा दे रहा बांग्लादेश
2026-08-05
-
ट्रंप गोल्फ क्लब में फेडरल एजेंटों ने संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार
2026-08-05
-
ढाका में अशांति, हिंसा में 100 जख्मी, कालेज से मेडिकल कालेज तक तनाव
2026-08-05