ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने सैन्य कमान का किया विस्तार, छह शीर्ष कमांडर नियुक्त किए
खबर सार :-
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने छह सैन्य कमांडरों की नियुक्ति कर ईरानी सैन्य कमान का विस्तार किया है। इन नियुक्तियों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के प्रमुख का पद भी शामिल है।
खबर विस्तार : -
Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरानी सैन्य कमान का विस्तार किया है। खामेनेई ने अलग-अलग आदेश जारी कर छह सैन्य कमांडरों की नियुक्ति की है। इससे पहले पूर्व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) कमांडर मोहसिन रेजाई को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। इसके बाद इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने सैन्य कमांडरों की नियुक्ति की। ईरान की मेहर न्यूज एजेंस के हवाले से कहा गया है कि ईरान के सभी सशस्त्र बलों की कमान संभालने वाले इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्लाह सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने सेना के छह शीर्ष पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रमुख का पद भी शामिल है।
मेजर जनरल अहमद वाहिदी को आईआरजीसी का मुख्य कमांडर नियुक्त किया
मेहर न्यूज के अनुसार, सुप्रीम लीडर ने मेजर जनरल अली अब्दोल्लाही को ईरानी सशस्त्र बलों का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया। साथ ही ब्रिगेडियर जनरल कियमार्स हैदरी को ईरानी सशस्त्र बलों का डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया। उन्होंने मेजर जनरल अहमद वाहिदी को आईआरजीसी का मुख्य कमांडर नियुक्त किया। मेहर न्यूज के अनुसार, ईरानी सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर ने मेजर जनरल मुस्तफा इजादी को आईआरजीसी का डिप्टी कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया।
अली ओजमाई को आईआरजीसी नौसेना का कमांडर बनाया गया
सुप्रीम लीडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा, ''अत्यंत दयालु और कृपालु ईश्वर के नाम पर...मेजर जनरल मुस्तफा इजादी, आपकी निष्ठा, क्षमता और बहुमूल्य अनुभव को देखते हुए और आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की सिफारिश पर मैं आपको आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ के पद पर नियुक्त करता हूं। इसके अलावा, उन्होंने रियर एडमिरल अली ओजमाई को आईआरजीसी नौसेना का कमांडर बनाया गया।
हुसैन ताएब को आईआरजीसी की बसीज संगठन का प्रमुख नियुक्त किया
सुप्रीम लीडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा, ''रियर एडमिरल अली ओजमाई, रियर एडमिरल तंगसिरी की शहादत को देखते हुए और आपकी लगन, काबिलियत और अनुभव को ध्यान में रखते हुए, आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की सिफारिश पर, मैं आपको आईआरजीसी नेवी का कमांडर नियुक्त करता हूं। इसके अलावा उन्होंने नेता हुसैन ताएब को आईआरजीसी की बसीज संगठन का प्रमुख नियुक्त किया। सुप्रीम लीडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में लिखा, ''हुज्जत-उल-इस्लाम हुसैन ताएब, जायोनी-अमेरिकी दुश्मन के हाथों मेजर जनरल सुलेमानी की शहादत को देखते हुए और आपकी प्रतिबद्धता, काबिलियत व अनुभव को ध्यान में रखते हुए, आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की सिफारिश पर, मैं आपको आईआरजीसी बासिज संगठन का प्रमुख नियुक्त करता हूं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप: 132 लोगों की मौत, 570 घायल
2026-08-11
-
इंग्लैंड में भीषण गर्मी की चेतावनी, कई हिस्सों में सूखे की आशंका
2026-08-10
-
यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस का औद्योगिक शहर दहला, 13 की मौत, 39 घायल
2026-08-10
-
दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी के बीच सब्जियों के दाम बढ़े
2026-08-10
-
पाकिस्तान के पंजगुर जिले में धमाकों की गूंज, हथियार लूट ले गए विद्रोही, अधिकारियों के बांध दिए हाथ
2026-08-10
-
रूस से तेल और गैस खरीदने पर डोनाल्ड ट्रंप भारत पर बनाएंगे दबाव
2026-08-08
-
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद लड़ाकों की गोलाबारी में एक जवान की मौत
2026-08-08
-
थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 8 की मौत
2026-08-07
-
ईरानी संसद में पेश हुआ होर्मुज से दुश्मन जहाजों को रोकने वाला बिल
2026-08-07
-
पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल 8 अगस्त से
2026-08-07
-
कांगो में इबोला का बढ़ रहा प्रकोप, अब तक 330 बच्चों की मौत
2026-08-07
-
अमेरिका के खिलाफ मसौदा तैयार कर रहा ईरान, होर्मुज जलडमरू मध्य का डोनाल्ड छोड़ दें प्लान
2026-08-07
-
हूती के हमले में यमन के 45 सैनिकों की मौत, सैकड़ों घायल
2026-08-07
-
यूक्रेन ने रूस की दो तेल रिफाइनरी पर हमला करने का किया दावा
2026-08-06
-
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की लंदन तक हो रही थू-थू
2026-08-06