पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की मौत ? अफवाहों के बीच पाक आर्मी ने तोड़ी चुप्पी
खबर सार :-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत की अटकलों ने सनसनी फैला दी है। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया है कि सेना के तीन वरिष्ठ सूत्रों को आशंका है कि इमरान अब जीवित नहीं हैं।
खबर विस्तार : -
Imran Khan News Update: पाकिस्तान (Pakistan) की राजनीति में इस समय पूर्व पीएम इमरान खान की मौत को लेकर भारी सस्पेंस और हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका में रहने वाले एक पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया कि फिलहाल अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का निधन हो गया है। इसे लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ गई। जैसे ही यह सनसनीखेज दावा सामने आया, जेल प्रशासन और शहबाज शरीफ सरकार ने इसे सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद अफवाह करार दिया।
इमरान की मौत की अफवाहों के बीच पाक आर्मी ने तोड़ी चुप्पी
एक वीडियो संदेश में, पत्रकार वजाहत खान ने साफ किया कि पाकिस्तान सेना (Pakistan Army) ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो गई है। वीडियो में पत्रकार खान ने कहा, "कई महीनों में पहली बार ISPR ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उसने मेरी रिपोर्टिंग को गलत बताया है। मुझे खुशी है कि ISPR ने जवाब दिया है। खबर गलत हो या न हो, असल बात यह है कि इमरान जिंदा हैं। महीनों की चुप्पी के बाद, हमने उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर किया है।"
पाकिस्तानी पत्रकार ने किया था इमरान खान की मौत का दावा
इससे पहले, पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान के एक सनसनीखेज लेकिन बिना पुष्टि वाले दावे ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की सलामती को लेकर चिंता बढ़ा दी थी। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले इस पत्रकार ने दावा किया था कि सेना के तीन वरिष्ठ सूत्रों ने आशंका जताई है कि इमरान खान (Imran Khan) शायद अब जीवित नहीं हैं। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने अपना दावा वापस ले लिया।
वजाहत का यह दावा ऐसे समय में आया जब तनाव काफी बढ़ा हुआ था। मंगलवार को, इमरान खान के परिवार और उनकी पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' (PTI) के सहयोगियों ने शिकायत की कि पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत को लेकर चिंता के बावजूद उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। जून में पार्टी ने उन्हें अस्पताल भेजने, नियमित मुलाकात की अनुमति देने और निजी डॉक्टरों से जांच कराने की मांग की थी।
मौत की अफवाहों के बीच PTI का शक्ति प्रदर्शन
उधर Imran Khan की हालत को लेकर बढ़ती चिंता अब राजनीतिक टकराव का रूप ले रही है। PTI नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने दावा किया है कि पार्टी के 20 लाख से ज़्यादा समर्थक सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। पार्टी ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक एक लॉन्ग मार्च निकालने का भी ऐलान किया है।
2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान
गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर व पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और कई मामलों में सजा काट रहे हैं। उनकी गिरफ़्तारी के बाद से ही सेना के साथ उनका टकराव पाकिस्तानी राजनीति का मुख्य मुद्दा बना हुआ है। इसी माहौल में, उनकी मौत की अपुष्ट खबरों ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। हालांकि अभी इमरान खान की मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके परिवार और पार्टी को उनसे मिलने की इजाजत न देने, उनकी सेहत को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं और एक पत्रकार के हालिया दावे ने अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की हालत को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ेंः- मरने वालों की सख्या छुपा रहा पाकिस्तान, पुलिस पर भारी पड़ा बलूचिस्तान
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत के साथ युद्ध अभ्यास के लिए उत्साहित है फ्रांस, बोला. भारतीय राफेल के साथ मजा आएगा
2026-09-26
-
एक आतंकवादी देश कहकर, विदेश मंत्री जयशंकर ने की पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद
2026-09-25
-
अमेरिका में पेश किया गया ग्रीन कार्ड की व्यवस्था में बदलाव वाला बिल
2026-09-25
-
उत्तर कोरिया ने किया उन्नत 240 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण
2026-09-24
-
व्हाइट हाउस में होगी डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात
2026-09-24
-
दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
2026-09-23
-
Sri Lanka : ईस्टर बम धमाकों में 15 दोषियों को 200 से 260 साल तक की सजा
2026-09-23
-
tarang shakti - 2026 : भारत आएंगे अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान, फ्रांस के राफेल भी आएंगे नजर
2026-09-22
-
दक्षिण कोरिया, यूएस-जापान ने दोहराई परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता
2026-09-22
-
california में जंगल की आग बुझाने में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, two pilots की मौत
2026-09-22
-
Pakistan मेें सत्ता के लिए संग्राम, Islamabad अभेद्य दुर्ग में बदला
2026-09-22
-
उत्तर कोरिया ने एमएसएमटी की रिपोर्ट को किया खारिज, बताया अवैध
2026-09-21
-
दो सरकारें कर रहीं गंगा की चिंता, जल के बटवारे पर बढ़ी रार
2026-09-21
-
उत्तर कोरिया ने किया कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण
2026-09-21
-
न्यूयॉर्क में शी जिनपिंग से हो सकती है ट्रंप की मुलाकात
2026-09-21